इस्लामबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ ने अफ़ग़ान तालिबान के ख़िलाफ़ ‘खुली जंग’ का एलान किया है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने अफ़ग़ान तालिबान को चेतावनी देते हुए कहा कि “हमारा धैर्य समाप्त हो गया है” और अब “खुला युद्ध” होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में, उन्होंने अफ़ग़ान तालिबान पर “अफ़ग़ानिस्तान में दुनिया भर से आतंकवादियों को इकट्ठा करने” का आरोप लगाया और कहा कि काबुल में अंतरिम सरकार ने “आतंकवाद का एक्सपोर्ट” किया है।
अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान ने राजधानी काबुल, पक्तिका और कंधार में कुछ स्थानों पर बमबारी की है। हालाँकि उन्होंने दावा किया कि इन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ है।
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि अफ़ग़ान तालिबान ने “अपने लोगों को बुनियादी मानवाधिकारों से वंचित कर दिया है और इस्लाम ने महिलाओं को जो अधिकार दिए हैं, उनसे भी वंचित कर दिया है।
अफगानिस्तान के मिलिट्री ठिकानों पर बृहस्पतिवार की आधीरात पाकिस्तान द्वारा एयरस्ट्राइक किए जाने से सीमा पर तेज झड़प शुरू हो गई है। जवाब में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के 55 सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। साथ ही 15 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को तालिबान ने बंधक बनाने का दावा किया है। तालिबान का कहना है कि उसने पाकिस्तान की दर्जनों सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया है। ताबिलान ने पाकिस्तान के एफ-16 समेत कई फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है।
वहीं पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान के साथ खुले युद्ध का ऐलान कर दिया है। ख्वाजा ने आरोप लगाया है कि तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत का प्रॉक्सी बना दिया है।
तालिबान के जवाबी हमले से बौखलाए जरदारी और शहबाज शरीफ
तालिबान द्वारा किए जा रहे जवाबी हमले से अब पाकिस्तान में बौखलाहट मच गई है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने “पाकिस्तान शांति और क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता नहीं करेगा। हमारी सशस्त्र सेनाओं की प्रतिक्रिया व्यापक और निर्णायक है। जो लोग हमारी शांति को कमजोरी समझते हैं, उन्हें कड़ा जवाब मिलेगा और कोई भी बच नहीं पाएगा। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी अफगानिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। शहबाज ने कहा, पाकिस्तान तालिबान की आक्रामक महत्वाकांक्षाओं को कुचल देगा।
पाकिस्तानी फाइटर जेट F-16 को मार गिराने का VIDEO आया सामने, बलूच नेता ने किया पोस्ट
No lies, no propaganda, no AI, just a genuine, clear video in beautiful Pashto, directly from the destroyed Team 93K military base. 😉 pic.twitter.com/TF5xWK0KtO
— Fazal Afghan (@fhzadran) February 26, 2026
अफगानिस्तान द्वारा पाकिस्तानी फाइटर जेट एफ-16 को मार गिराने का वीडियो सामने आ गया है। इसे बलूच नेता मीर यार बलोच ने एक्स पर शेयर किया है।
एक पाकिस्तानी पत्रकार वकील मुबारिज ने लिखा, “पाकिस्तान के सम्मानित नागरिकों, यह युद्ध आपकी सेना द्वारा शुरू किया गया है, और इसका आदेश सीधे व्हाइट हाउस के शासकों द्वारा दिया जाता है। उनके आदेश पर यहां मदरसों और मस्जिदों पर बमबारी की जा रही है। क्या किसी मुसलमान के लिए इस्लाम के विरुद्ध युद्धरत सेना का समर्थन करना उचित है? यदि अमेरिका इस सेना को आदेश दे, तो वह आपको भी मार डालेगी। यह दमनकारी सेना किसी भी मुसलमान के समर्थन के योग्य नहीं है।”
तालिबान ने UNSC से लगाई पाकिस्तान पर दबाव बनाने की गुहार
मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि अफगानिस्तान के एक अधिकारी फजल हादी मुस्लिमयार ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) से तालिबान बलों के खिलाफ व्यापक हमलों के बाद पाकिस्तान पर तनाव कम करने का दबाव डालने का आह्वान किया है। खबरों के अनुसार तालिबान बल उन क्षेत्रों से भी पीछे हट रहे हैं जिन पर पहले उनका नियंत्रण था, क्योंकि पाकिस्तान उन पर भारी पड़ रहा है। यह घटनाक्रम अफगानिस्तान के अंदर पाकिस्तानी हवाई हमलों को लेकर दोनों देशों के बीच फिर से भड़के संघर्षों के बाद सामने आया है।
तालिबान के और तगड़े जवाबी हमले के डर से पाकिस्तान में हड़कंप
तालिबान के और तगड़े जवाबी हमले के डर से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाकिस्तान की मस्जिदों के लाउडस्पीकरों से मस्जिद के इमाम लोगों को अफ़गान इस्लामी सेना की जवाबी कार्रवाई के डर से अपने घरों में रहने की सलाह दे रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब अफ़गान इस्लामी सेनाएं पूरे मनोबल के साथ अपनी जवाबी कार्रवाई जारी रखे हुए हैं।
पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा
पाकिस्तान के हमले में इस्लामी अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के सुपर लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा समेत कई तालिबानी कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में स्थित मुख्यालय को निशाना बनाकर यह हमला किया था। इसी में सुप्रीम लीडर समेत कई तालिबान कमांडरों के मारे जाने का दावा किया गया है।
पाकिस्तान के हमलों में मारे गए पीड़ितों के परिवारजनों को अफगान बलों ने गले लगाकर दी सांत्वना
पाकिस्तानी हमलों में मारे गए पीड़ितों के परिवार को अफ़गान बलों ने गले लगाकर सांत्वना दी। कुछ दिन पहले पाकिस्तानी सैन्य शासन के हमलों में परिवार के 17 सदस्य शहीद हो गए और 5 अन्य घायल हो गए थे।
तालिबान के साथ मिलकर पाकिस्तान से जंग लड़ने के आगे आई अफगानिस्तान की जनता
पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़ने के लिए तालिबान का साथ देने अफगानिस्तान की जनता सामने आ गई है। इस समय नागरिक कोर के प्रवक्ता वाहिदुल्लाह मोहम्मदी से कह रहे हैं, “हमें बुलाइए, हम बलिदान के लिए तैयार हैं।” नागरिक जवाबी कार्रवाई पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
तालिबान के रक्षामंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी कर 55 पाक सैनिकों को मारने और 19 चौकियों पर कब्जे का दावा किया
तालिबान के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता इनायत खोर्रम ने लिखा, कुछ दिन पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी संकोच के अफगानिस्तान की पूर्वी सीमाओं में घुसपैठ की, हमारी संप्रभुता का उल्लंघन किया और यहां महिलाओं तथा बच्चों को शहीद कर दिया। इसके जवाब में, आज रात, 1447 हिजरी के वर्ष में (जो 26 फरवरी 2026 मिलादी के अनुरूप है) 8 बजे हमारी सेनाओं ने ड्यूरंड लाइन के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी दिशाओं में पाकिस्तानी सैन्य चौकियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई शुरू की। इन जवाबी कार्रवाइयों में ड्यूरंड लाइन के साथ कुल 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, दो सैन्य ठिकाने और 19 चौकियां कब्जे में ली गईं।
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किए हमले में 130 लोगों को मारने का दावा किया
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किए हमले में 130 से ज्यादा अफगान तालिबान लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया है। वहीं पाकिस्तान ने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है। अफगान तालिबान द्वारा कथित तौर पर कई सीमा चौकियों पर हमले के बाद गुरुवार देर रात ऑपरेशन ग़ज़ब-ल-हक शुरू किया गया। पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ऑपरेशन जारी होने की पुष्टि करते हुए कहा कि सशस्त्र बल वर्तमान में अफगान तालिबान की आक्रामकता का करारा जवाब दे रहे हैं।
ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने बताया कि कम से कम 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए। तालिबान ने पाकिस्तान के कई फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है। इनमें अमेरिका से पाकिस्तान को मिला उसका प्रमुख फाइटर जेट एफ-16 भी शामिल है।