Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » राजनीति » बंगाल में भाजपा को एक और झटका, रायगंज से विधायक कृष्ण कल्याणी ने छोड़ी पार्टी

बंगाल में भाजपा को एक और झटका, रायगंज से विधायक कृष्ण कल्याणी ने छोड़ी पार्टी

रायगंज : बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लगा है। उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज से विधायक कृष्ण कल्याणी ने पार्टी छोड़ दी है। रायगंज से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री देवश्री चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते. . .

रायगंज : बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लगा है। उत्तर दिनाजपुर जिले के  रायगंज से विधायक कृष्ण कल्याणी ने पार्टी छोड़ दी है। रायगंज  से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री देवश्री चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने पार्टी छोड़ने की घोषणा शुक्रवार को की। मीडिया से बातचीत के दौरान कल्याणी ने कहा कि जहां देवश्री चौधरी हैं वहां रह कर काम करना उनके लिए संभव नहीं है इसलिए वह भाजपा छोड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपना इस्तीफा राज्य नेतृत्व को भेज दिया है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस अथवा दूसरी पार्टी में जाने की संभावनाओं के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रायगंज के लोगों के पक्ष में वह हमेशा से काम करते रहे हैं और आगे भी करेंगे। इसके लिए जो भी जरूरी होगा वह करेंगे। हालांकि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस में जाने की संभावनाओं को खारिज नहीं किया जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह भी भाजपा छोड़ने वाले बाकी नेताओं की तरह तृणमूल की सदस्यता लेंगे।
कल्याणी ने कहा कि देवश्री चौधरी ने चुनाव के दौरान उन्हें हराने की साजिश रची। लंबे समय से रायगंज के लोगों के बीच रहे हैं और लोग उन्हें भली-भांति जानते हैं। चौधरी नई आई हैं और उन्हें अपने इशारे पर नचाना चाहती हैं जो उनके लिए संभव नहीं है। कृष्ण कल्याणी ने कहा कि उन्होंने अपनी शिकायतें राज्य के शीर्ष नेतृत्व को बताई थी लेकिन उसके निपटान के लिए कोई पहल नहीं की गई इसलिए मजबूरन उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ रही है।

Trending Now

बंगाल में भाजपा को एक और झटका, रायगंज से विधायक कृष्ण कल्याणी ने छोड़ी पार्टी में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़