Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल में ED का एक्शन, पूर्व DCP के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे अधिकारी, कोलकाता से मुर्शिदाबाद तक ताबड़

बंगाल में ED का एक्शन, पूर्व DCP के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे अधिकारी, कोलकाता से मुर्शिदाबाद तक ताबड़

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने सुबह-सुबह बंगाल में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने सुबह 6 बजे से कोलकाता और मुर्शिदाबाद में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। यह रेड कार्रवाई जबरन वसूली (Extortion) रैकेट के. . .

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने सुबह-सुबह बंगाल में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने सुबह 6 बजे से कोलकाता और मुर्शिदाबाद में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। यह रेड कार्रवाई जबरन वसूली (Extortion) रैकेट के खिलाफ की गई है। यह रैकेट ‘सोना पप्पू’ (Sona Pappu Land Fraud Case) और कोलकाता पुलिस के पूर्व डीसीपी शांतनु सिन्हा बिस्वास द्वारा चलाया जा रहा था।

ED की टीमों ने सुबह करीब 6 बजे एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी

ED की टीमों ने सुबह करीब 6 बजे एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी। कोलकाता के रॉय स्ट्रीट स्थित एक होटल और एक कारोबारी के घर पर छापेमारी की गई। इसके अलावा कोलकाता पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर के आवास पर भी जांच एजेंसी पहुंची। ED की एक विशेष टीम मुर्शिदाबाद जिले के कांडी स्थित शांतनु सिन्हा बिस्वास के घर भी पहुंची।

काले धन को सफेद करने का काम किया गया

ईडी की टीमें इस समय कोलकाता के कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, कोलकाता के रॉयड स्ट्रीट पर स्थित एक होटल और कोलकाता के ही काबा इलाके के एक ठिकाने के साथ-साथ कुछ दूसरी जगहों पर भी जांच अधिकारियों की कार्रवाई जारी है। ईडी सूत्रों का कहना है कि आरोपी सोना पप्पू से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि कई संस्थाओं और संगठनों के जरिए काले धन को सफेद करने का काम किया गया था। सिर्फ इतना ही नहीं, यह अवैध पैसा कई प्रभावशाली लोगों तक भी पहुंचा था, जिनकी कड़ियां अब जांच एजेंसी जोड़ने में जुटी है।
हालांकि ED की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक कार्रवाई का फोकस कथित जबरन वसूली गिरोह और उससे जुड़े आर्थिक लेनदेन पर है। जांच एजेंसी दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से जुड़े सबूत जुटाने में लगी हुई है

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम