Home » देश » ब्लैक सी में बढ़ा खतरा: चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर फंसे 13 भारतीय नाविक

ब्लैक सी में बढ़ा खतरा: चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर फंसे 13 भारतीय नाविक

यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर मौजूद मालवाहक जहाज ‘एमवी अमीर1’ पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच 13 भारतीय नाविकों समेत कुल 15 क्रू सदस्य फंस गए हैं। फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया के मुताबिक, जहाज के आसपास लगातार हो. . .

यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर मौजूद मालवाहक जहाज ‘एमवी अमीर1’ पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच 13 भारतीय नाविकों समेत कुल 15 क्रू सदस्य फंस गए हैं। फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया के मुताबिक, जहाज के आसपास लगातार हो रहे हवाई हमलों ने चालक दल की सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाल दिया है। यूनियन ने मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

लगातार हमलों के बीच खौफ में गुजर रहे हैं नाविक

फॉरवर्ड सीमेन यूनियन का कहना है कि चालक दल हर समय संभावित हमले की आशंका के साए में रह रहा है। बंदरगाह के आसपास लगातार हो रही सैन्य गतिविधियों के कारण हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं, जिससे नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है।

सुरक्षित निकासी के लिए सरकार और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से अपील

यूनियन ने भारत सरकार, जहाज के फ्लैग स्टेट और संबंधित अंतरराष्ट्रीय समुद्री अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। साथ ही सभी फंसे हुए नाविकों को सुरक्षित बाहर निकालने और उनकी जल्द से जल्द स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है।

ब्लैक सी में बढ़ते हमलों ने बढ़ाई समुद्री कर्मचारियों की चिंता

ब्लैक सी क्षेत्र में हाल के दिनों में ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाओं में बढ़ोतरी से वहां काम कर रहे समुद्री कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं गहरा गई हैं। युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में तैनात नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम