Home » एक्सक्लूसिव » ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक मीम से विवाद, कॉन्स्टेबल के ‘विवादित’ पोस्ट पर आयोग की सख्त कार्रवाई

ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक मीम से विवाद, कॉन्स्टेबल के ‘विवादित’ पोस्ट पर आयोग की सख्त कार्रवाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल अपने चरम पर है। बुधवार को राज्य के सात जिलों की 142 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान होना है। उससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल एक आपत्तिजनक मीम. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल अपने चरम पर है। बुधवार को राज्य के सात जिलों की 142 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान होना है। उससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल एक आपत्तिजनक मीम ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

आयोग सख्त कदम उठाने का दिया आदेश

पहले मामले में, अधिकारियों ने बताया कि आयोग ने सोमवार को ही पुलिस को निर्देश दिया था कि सोशल मीडिया पर फैल रहे इस आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। टीएमसी ने रविवार रात इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा कर आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के एक स्वयंभू दक्षिणपंथी और भाजपा समर्थक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री का अपमानजनक और अशोभनीय कार्टून पोस्ट किया था। शिकायत के बाद संबंधित पोस्ट हटा दिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कॉन्स्टेबल के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई

दूसरे मामले में, कोलकाता पुलिस के एक कॉन्स्टेबल के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई है। आरोप है कि उसने पुलिस की वर्दी में एक विशेष राजनीतिक दल के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस आचार संहिता उल्लंघन के चलते कॉन्स्टेबल रामकृष्ण कोयाल को निलंबित कर दिया गया है।
आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की राजनीतिक पोस्ट, शेयर या समर्थन से दूर रहें, जिससे आचार संहिता (MCC) का उल्लंघन हो सकता है। साथ ही उन्हें चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूरी तरह निष्पक्ष रहने को कहा गया है।
इस चरण में भवानीपुर सीट भी शामिल है, जहां ममता बनर्जी खुद टीएमसी उम्मीदवार हैं। उनके खिलाफ भाजपा की ओर से सुवेंदु अधिकारी मैदान में हैं। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को 152 सीटों पर हो चुका है, जबकि दोनों चरणों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम