Home » मनोरंजन » ‘मैं सोनम वांगचुक को जानता भी नहीं था’, 3 Idiots को लेकर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी; भूख हड़ताल पर जताई चिंता

‘मैं सोनम वांगचुक को जानता भी नहीं था’, 3 Idiots को लेकर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी; भूख हड़ताल पर जताई चिंता

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को लेकर देशभर में चर्चा तेज है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने पहली बार इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ शब्दों में. . .

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को लेकर देशभर में चर्चा तेज है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने पहली बार इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि फिल्म ‘3 Idiots’ का चर्चित किरदार फुनसुख वांगडू (रैंचो) सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था। साथ ही उन्होंने सोनम की सेहत को लेकर चिंता जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि उनका अनशन जल्द समाप्त हो।

‘3 Idiots’ का किरदार सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था’

लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल (LIFF) में फिल्म ‘लगान’ की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित विशेष स्क्रीनिंग के दौरान आमिर खान से सोनम वांगचुक और उनकी भूख हड़ताल पर सवाल पूछा गया। इस पर आमिर ने कहा, “यह पूरी तरह एक गलतफहमी है। जब हम ‘3 Idiots’ बना रहे थे, तब मैं सोनम वांगचुक को जानता भी नहीं था। न मैं, न निर्देशक राजकुमार हिरानी और न ही लेखक अभिजात जोशी उस समय उन्हें जानते थे।” उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में उन्होंने फिल्म में ‘चतुर’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य का वीडियो देखा, लेकिन इस मामले में उनकी बात सही नहीं है।

ओमी वैद्य के बयान के बाद बढ़ा था विवाद

कुछ दिन पहले ओमी वैद्य ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा था, “मैं नहीं चाहता कि फुनसुख वांगडू की मौत हो जाए।” इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि क्या ‘3 Idiots’ का रैंचो या फुनसुख वांगडू का किरदार वास्तव में सोनम वांगचुक से प्रेरित था। साथ ही कई लोगों ने इस मुद्दे पर आमिर खान की चुप्पी पर भी सवाल उठाए थे।

‘सोनम वांगचुक का काम अपने आप में सम्मान के योग्य है’

आमिर खान ने कहा कि भले ही फिल्म का किरदार सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था, लेकिन इससे उनके काम का महत्व बिल्कुल भी कम नहीं होता।उन्होंने कहा, “मिस्टर सोनम जो काम कर रहे हैं, वह बेहद सराहनीय है। उनका सम्मान करने के लिए यह जरूरी नहीं कि ‘3 Idiots’ का किरदार उन्हीं पर आधारित हो। मैं सिर्फ तथ्य स्पष्ट करना चाहता था।”

भूख हड़ताल को लेकर जताई चिंता

आमिर खान ने सोनम वांगचुक की सेहत पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “हम सभी उनकी सेहत और उनकी जिंदगी को लेकर चिंतित हैं। हम चाहते हैं कि यह पूरा मामला अच्छे तरीके से खत्म हो और वह जल्द अपना अनशन समाप्त कर अपना ध्यान रखें।”

क्यों भूख हड़ताल पर हैं सोनम वांगचुक?

सोनम वांगचुक 28 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वे छात्रों के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं, जिसमें NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है। आंदोलन से जुड़े संगठन ने 20 जुलाई को संसद मार्च का भी ऐलान किया है।

कई हस्तियां कर चुकी हैं अनशन खत्म करने की अपील

सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती चिंता के बीच कई जानी-मानी हस्तियां उनसे अनशन समाप्त करने की अपील कर चुकी हैं। इनमें अरुंधति रॉयनसीरुद्दीन शाहरत्ना पाठक शाहओमी वैद्य और फिल्म निर्माता संजय काक समेत कई नाम शामिल हैं।

क्या है पूरा विवाद?

लंबे समय से यह माना जाता रहा है कि ‘3 Idiots’ में आमिर खान का किरदार रैंचो/फुनसुख वांगडू सामाजिक कार्यकर्ता और नवाचार विशेषज्ञ सोनम वांगचुक के जीवन से प्रेरित था। हालांकि, आमिर खान ने अब इस धारणा को सार्वजनिक रूप से खारिज करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि फिल्म के निर्माण के दौरान उनकी टीम सोनम वांगचुक को जानती तक नहीं थी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि सोनम के सामाजिक योगदान और उनके कार्यों का सम्मान इस बात से कहीं बड़ा है कि किसी फिल्म का किरदार उन पर आधारित था या नहीं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम