Home » पश्चिम बंगाल » राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने तीन जिलों के डीएम, एडीएम व चुनाव अधिकारियों के साथ की बैठक

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने तीन जिलों के डीएम, एडीएम व चुनाव अधिकारियों के साथ की बैठक

सिलीगुड़ी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब ने शुक्रवार को सिलीगुड़ी स्टेट गेस्ट हाउस में तीनों जिलों के जिलाधिकारियों, अतिरिक्त जिलाधिकारियों व चुनाव अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। चुनाव आयोग आगामी पंचायत चुनाव से पहले 5. . .

सिलीगुड़ी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब ने शुक्रवार को  सिलीगुड़ी स्टेट गेस्ट हाउस में तीनों जिलों के जिलाधिकारियों, अतिरिक्त जिलाधिकारियों व चुनाव अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। चुनाव आयोग आगामी पंचायत चुनाव से पहले 5 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची की अधिसूचना जारी करेगा। इससे पहले राज्य  के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरिज आफताब ने प्रत्येक जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।
शुक्रवार को सिलीगुड़ी में दार्जिलिंग के जिलाधिकारी एस पुन्नम्बलम, कलिम्पोंग के जिलाधिकारी आर बिमला और उत्तर दिनाजपुर के जिलाधिकारी अरविंद कुमार मीणा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पंचायत चुनाव से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी।

Web Stories
 
भूमिका चावला समेत इंडस्ट्री में नहीं चला इन स्टार्स का जादू स्ट्रेस चुटकियों में हो जाएगा दूर, अपनाएं ये टिप्स इन लोगों को नहीं खाना चाहिए अरहर की दाल भीगे हुए चने खाने से क्या होता है? ज्यादा अंडे खाने से शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान