Home » खेल » वैभव सूर्यवंशी के परिवार से एक और ‘वैभव’ हो रहा है तैयार! अब छोटे भाई का मैदान पर गदर, समस्तीपुर में जड़ा तूफानी शतक, श्रीलंका से आया प्राउड रिएक्शन

वैभव सूर्यवंशी के परिवार से एक और ‘वैभव’ हो रहा है तैयार! अब छोटे भाई का मैदान पर गदर, समस्तीपुर में जड़ा तूफानी शतक, श्रीलंका से आया प्राउड रिएक्शन

पटना। भारतीय क्रिकेट के वंडरकिड वैभव सूर्यवंशी के घर में एक और छोटा स्टार तैयार हो रहा है। राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव से प्रेरणा लेते हुए उनके 10 साल के छोटे भाई आशीर्वाद ने बिहार के स्थानीय क्रिकेट. . .

पटना। भारतीय क्रिकेट के वंडरकिड वैभव सूर्यवंशी के घर में एक और छोटा स्टार तैयार हो रहा है। राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव से प्रेरणा लेते हुए उनके 10 साल के छोटे भाई आशीर्वाद ने बिहार के स्थानीय क्रिकेट में बल्ले से तबाही मचा दी है। आशीर्वाद ने महज 10 साल की उम्र में एक लोकल मैच में शानदार शतक जड़कर हर किसी को हैरान कर दिया है।

10 साल के आशीर्वाद ने 87 गेंदों में ठोके 103 रन

बिहार के समस्तीपुर में क्रिकेट एकेडमी ताजपुर की तरफ से खेलते हुए आशीर्वाद ने विरोधी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने केवल 87 गेंदों का सामना करते हुए 103 रनों की धुआंधार पारी खेली। 118.39 के स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में इस नन्हे बल्लेबाज ने 20 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का भी जड़ा। आशीर्वाद के इस धमाकेदार शतक की बदौलत उनकी टीम ने 29.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर 234 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

श्रीलंका से बड़े भाई वैभव ने लुटाया प्यार

वैभव सूर्यवंशी इस समय भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान की ए टीमों के बीच खेली जा रही टाई सीरीज के लिए श्रीलंका में हैं। जैसे ही उन्हें अपने छोटे भाई के इस ऐतिहासिक शतक की खबर मिली, वे खुद को रोक नहीं पाए। वैभव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर कर आशीर्वाद को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी और एक प्राउड भाई होने का एहसास कराया।

सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं वैभव

हाल ही में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा था, जब वे आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए सीनियर भारतीय टी20 टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर का 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का बुलावा पाने का 36 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया था। चूंकि वैभव अभी सिर्फ 15 साल के बच्चे हैं, इसलिए BCCI ने उनके लिए एक खास नियम बनाया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कन्फर्म किया है कि बोर्ड वैभव के माता-पिता को उनके साथ यूके जाने की विशेष अनुमति देगा। सैकिया ने बताया कि वैभव अभी बहुत छोटे हैं और उन्हें सीनियर खिलाड़ियों के साथ तालमेल बिठाने और एडल्ट वर्ल्ड में ढलने में समय लगेगा, इसलिए उनके पेरेंट्स का साथ होना उन्हें कम्फर्टेबल महसूस कराएगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम