ADVERTISEMENT
Home » उत्तर प्रदेश » स्वीडन वाली गर्लफ्रेंड पवन की बनी दुल्हनिया : फेसबुक से हुई दोस्ती, फिर प्यार; दिलचस्प है ये लव स्टोरी

स्वीडन वाली गर्लफ्रेंड पवन की बनी दुल्हनिया : फेसबुक से हुई दोस्ती, फिर प्यार; दिलचस्प है ये लव स्टोरी

यूनिवर्स टीवी डेस्क। प्यार कोई देश-दुनिया की सरहदें नहीं रोक पातीं। इसलिए तो कहते है कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती,ये सभी सीमाओं से परे होता है। तभी तो लोग सात समंदर पार भी अपना जीवनसाथी चुन लेते हैं।. . .

यूनिवर्स टीवी डेस्क। प्यार कोई देश-दुनिया की सरहदें नहीं रोक पातीं। इसलिए तो कहते है कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती,ये सभी सीमाओं से परे होता है। तभी तो लोग सात समंदर पार भी अपना जीवनसाथी चुन लेते हैं। इसमें सोशल मीडिया का भी एक बड़ा हाथ है। सोशल मीडिया ने लोगों को मिलाने का भी काम किया है। आमतौर पर लोग ऐसा मानते हैं कि सोशल मीडिया सिर्फ टाइम पास करने का एक जरिया है, लेकिन कभी-कभी ये बड़े काम का भी साबित हो जाता है। फिलहाल एक लव स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें एक देसी लड़के को फेसबुक के जरिये विदेशी लड़की से प्यार हो जाता है और फिर दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाते हैं यानी शादी कर लेते हैं। फेसबुक वाली ये लव स्टोरी बड़ी दिलचस्प है।
दरअसल, बीते शुक्रवार को स्वीडन से आई एक लड़की सीधे उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अवागढ़ पहुंची और यहां रहने वाली एक लड़के से हिंदू रीति-रिवाज शादी कर ली। वो दोनों एक दूसरे से पिछले 10 साल से प्यार कर रहे थे. लड़के का नाम पवन है, जबकि लड़की का नाम क्रिस्टन लिवर्ट है।
फेसबुक का प्यार चढ़ा परवान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन और क्रिस्टन के प्यार की शुरुआत फेसबुक से हुई थी. पहले उनके बीच दोस्ती हुई और फिर बातें करते-करते धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। उसके बाद दोनों के बीच फोन कॉल और वीडियो कॉल होने लगे और उनका प्यार गहराता चला गया।करीब एक साल पहले क्रिस्टन घूमने के लिए आगरा भी आई थीं। इस दौरान दोनों की मुलाकात भी हुई थी और दोनों ने साथ में प्यार की निशानी ताजमहल का दीदार भी किया था। इसके बाद ही दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया था।
परिवारों की सहमति से हुई शादी
पवन ने बताया कि क्रिस्टन के परिवार वालों और उनके परिवार वालों को उनकी शादी से कोई ऐतराज नहीं था, बल्कि दोनों परिवारों की सहमति से ही उनकी शादी हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन ने बीटेक किया है और देहरादून में नौकरी करते हैं, जबकि उनके पिता गीतम सिंह मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करते हैं। पवन और क्रिस्टन की शादी अब सिर्फ एटा में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। इस अनोखी शादी को देखने के लिए काफी सारे लोग अवागढ़ पहुंचे थे।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम