Home » क्राइम » हरियाणा के सोनीपत में एएसआई ने की खुदकुशी, पत्नी के सामने सिर में मारी गोली, मामले की जाँच जारी

हरियाणा के सोनीपत में एएसआई ने की खुदकुशी, पत्नी के सामने सिर में मारी गोली, मामले की जाँच जारी

सोनीपत। पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआइ) ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। वे इस समय पुलिस लाइन में तैनात थे। घटना शनिवार देर रात की है। घटना के समय उनकी पत्नी रसोई में खाना. . .

सोनीपत। पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआइ) ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। वे इस समय पुलिस लाइन में तैनात थे। घटना शनिवार देर रात की है। घटना के समय उनकी पत्नी रसोई में खाना बना रही थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। उनके बेटे के विदेश से आने का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद पोस्टमार्टम होगा।

कनपटी पर मारी गोली

गांव सिटावली के रहने वाले एएसआइ जसबीर सिंह रात करीब 12 बजे ड्यूटी के बाद अपने क्वार्टर पहुंचे थे। उनके आने के बाद उनकी पत्नी रसोई में खाना बनाने चली गईं। इसी बीच कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज आई। पत्नी जब भागकर कमरे में पहुंचीं, तो देखा कि जसबीर लहूलुहान हालत में पड़े थे। उनकी कनपटी पर गोली लगी थी।
सिर से खून निकल रहा था। बेबस पत्नी ने अपने पति के बह रहे खून रोकने के लिए अपनी चुन्नी उतारकर उनके सिर पर बांधी, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मोके पर पहुंची और छानबीन शुरू की गई। पुलिस के आलाधिकारियों को भी घटना की सूचना दी गई।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम