Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

31 लाख हीरे की अंगूठी चुराई, फिर डर से टॉयलेट में कर दी फ्लश, पुलिस ने ऐसे पकड़ी महिला की चोरी

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

हैदराबाद । हैदराबाद में चोरी का एक अनोखा ही मामला सामने आया है। यहां एक स्किन एंड हेयर क्लिनिक स्टाफ ने महिला कस्टमर की 30.69 लाख रुपए की हीरे की अंगूठी चुरा ली और पकड़े जाने के डर से उसे टॉयलेट के कमोड में बहा दिया। पुलिस के अनुसार, एक महिला पिछले हफ्ते शहर के पॉश इलाके जुबली हिल्स स्थित बाल और त्वचा रोग क्लिनिक में गई थी। चेकअप के दौरान महिला ने अपनी अंगूठी को सामने रखी मेज पर रख दिया।
महिला अंगूठी उठाना भूल गई और अपने घर चली गई, जब उसे याद आया कि वह क्लिनिक में अपनी अंगूठी भूल आई है, तो वह भागी-भागी वापस पहुंची और उसने कर्मचारियों से पूछताछ की लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ की लेकिन सभी ने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही।
हालांकि जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो एक महिला कर्मचारी ने कबूल किया कि उसने अंगूठी चुराई थी और अपने पर्स में रख ली थी लेकिन बाद में डर से अंगूठी को क्लिनिक में ही वॉशरूम के कमोड में फ्लश कर दिया। कमोड में कीमती अंगूठी बहा देने की बात सुनते ही पुलिस और उसकी मालकिन के होश उड़ गए। आनन-फानन में प्लंबर को बुलाया गया और पाइपलाइन को खोलकर अंगूठी की खोजबीन शुरू की गई। राहत की बात रही कि अंगूठी कहीं आगे नहीं गई और उसे बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

 

 


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.