पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज चौथी बार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के अलावा कुल 23 मंत्रियों ने शपथ ली। बड़ी सूझ बुझ के साथ नीतिश कुमार ने अपनी कैबिनेट में सोशल इंजीनियरिंग का ख्याल रखा है। आइए जानते हैं नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों का जातिगत विश्लेषण…
बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री
जाति/समुदाय मंत्रियों की संख्या
राजपूत 4
भूमिहार 2
ब्राह्मण 1
कायस्थ 1
कुशवाहा (कोइरी) 3
कुर्मी 2
वैश्य/बनिया 2
यादव 2
मुस्लिम 1
मल्लाह/निषाद 2
दलित 5
EBC (अन्य अति पिछड़ा) 1
बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री जाति/समुदाय मंत्रियों की संख्या राजपूत 4 भूमिहार 2 ब्राह्मण 1 कायस्थ 1 कुशवाहा (कोइरी) 3 कुर्मी 2 वैश्य/बनिया 2 यादव 2 मुस्लिम 1 मल्लाह/निषाद 2 दलित 5 EBC (अन्य अति पिछड़ा)
सीएम नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में भूमिहार जाति से दो लोगों को मंत्री बनाया गया है। इनमें बीजेपी से विजय कुमार सिन्हा और जदयू से विजय चौधरी ने शपथ ली। राजपूत जाति से भी तीन मंत्री बनाए गए। इनमें जदयू से लेशी सिंह और भाजपा से संजय टाइगर और श्रेयशी सिंह ने शपथ ली।ब्राह्मण जाति से मंगल पांडेय ने शपथ लिया। कायस्थ से भाजपा ने नितिन नवीन ने मंत्री पद की शपथ ली।
पिछड़ा वर्ग से कौन-कौन बना मंत्री?
एनडीए सरकार में पिछड़ों में यादव जाति का विशेष तरजीह दी गई है। जदयू से विजेंद्र यादव ने तो भाजपा से रामकृपाल यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। कुशवाहा जाति से बीजेपी की तरफ से सम्राट चौधरी और जदयू से उमेश कुशवाहा और रालोमो से दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं अतिपिछड़ा से बीजेपी की रमा निषाद और जदयू से शीला मंडल ने शपथ ली।
दलित समाज से चार लोग बने मंत्री
नीतीश कुमार के नेतृत्व में चार दलित मंत्रियों ने शपथ ली। जदयू से अशोक चौधरी, बीजेपी से कृष्ण कुमार ऋषि/ लखेन्द्र पासवान और हम से संतोष सुमन ने शपथ ली।
नीतीश कुमार की कैबिनेट, देखें पूरी लिस्ट
| BJP | सम्राट चौधरी | कुशवाहा | मुंगेर |
| BJP | विजय सिन्हा | भूमिहार | लखीसराय |
| BJP | दिलीप जायसवाल | वैश्य | किशनगंज |
| BJP | मंगल पांडे | ब्राह्मण | सिवान |
| BJP | नितिन नवीन | कायस्थ | पटना |
| BJP | सुरेंद्र मेहता | कुशवाहा | बेगूसराय |
| BJP | संजय टाइगर | राजपूत | आरा |
| BJP | लखेंद्र पासवान | पासवान | वैशाली |
| BJP | श्रेयसी सिंह | राजपूत | जमुई |
| BJP | अरुण शंकर प्रसाद | सुढी | मधुबनी |
| BJP | राम कृपाल यादव | यादव | पटना |
| BJP | रमा निषाद | मल्लाह | मुजफ्फरपुर (चुनाव क्षेत्र) |
| BJP | नारायण शाह | बनिया | चंपारन |
| BJP | प्रमोद कुमार चंद्रवंशी | अति पिछड़ा | औरंगाबाद |
| JDU | नीतीश कुमार | कुर्मी | नालंदा |
| JDU | अशोक चौधरी | दलित | पटना |
| JDU | लेसी सिंह | राजपूत | पूर्णिया |
| JDU | सुनील कुमार | दलित | गोपालगंज |
| JDU | विजेंद्र यादव | यादव | सुपौल |
| JDU | श्रवण कुमार | कुर्मी | नालंदा |
| JDU | विजय चौधरी | भूमिहार | समस्तीपुर |
| JDU | मदन साहनी | मल्लाह | दरभंगा |
| JDU | जमा ख़ान | मुस्लिम | कैमूर |
| LJP (RV) | संजय पासवान | पासवान | बेगूसराय |
| LJP (RV) | संजय सिंह | राजपूत | वैशाली |
| HAM | संतोष कुमार सुमन | दलित | गया |
| RLM | दीपक प्रकाश | कुशवाहा | वैशाली |