Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

6 बेटियों की शादी कर खुद बना दूल्हा : 65 साल के बुजुर्ग ने 42 साल छोटी युवती से रचाई शादी

- Sponsored -

- Sponsored -


अयोध्या। मवई विकास खंड के मां कामाख्या धाम मंदिर में रविवार को एक बुजुर्ग ने अपनी शादी रचाई। 6 लड़कियों के पिता ने पत्नी की मौत के बाद में अकेलापन दूर करने के लिए यह शादी रचाई। बुजुर्ग पिता की यह शादी लोगों के बीच चर्चाओं का कारण बनी हुई है। बुजुर्ग ने बताया कि उसकी पत्नी का निधन काफी पहले हो गया था। इसके बाद से ही वह अकेले जीवन व्यतीत कर रहा है। दुख-सुख में उसका साथ देने वाला और हालचाल लेने वाला कोई भी नहीं है। इसी के चलते उसने दूसरी शादी का यह फैसला किया है।
बुजुर्ग की छह पुत्रियों का हो चुका है विवाह
बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के जमीन हुसैनाबाद के पूरे चौधरी गांव के रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग नकछेद यादव ने सिद्धपीठ मां कामाख्या मंदिर में 42 साल छोटी नंदनी यादव से शादी रचाई। दोनों ने ग्रामीणों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में वहां पर सात फेरे लिए। नकछेद यादव की पहले से ही छह पुत्रियां है और उनका विवाह हो चुका है। वह सभी अपने ससुराल में बच्चों और पति के साथ सुखमय जीवन व्यतीत कर रही हैं। शादी को लेकर लड़की और उसके घरवालों की रजामंदी भी देखने को मिली।
बुजुर्ग ने शादी में किया जमकर डांस
बुजुर्ग नकछेद ने अपनी शादी में जमकर डांस किया। जिस युवती से शादी हुई है वह रांची की रहने वाली बताई जा रही है। वृद्ध ने बताया कि उसकी छह बेटियां हैं और उनकी शादी हो गई। सभी ससुराल में रहती हैं और इसके चलते वह अकेलापन महसूस करता था। इसी के चलते उसने दूसरी शादी करने का मन बनाया। वृद्ध की शादी के बाद प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया। बुजुर्ग ने अपनी शादी में जमकर डांस भी किया। क्षेत्र के लोगों के बीच में बुजुर्ग की यह शादी किस्से कहानियों की तरह लोगों की जुबान पर है। 42 साल छोटी युवती के साथ हुई शादी को लेकर लोग हैरान भी हैं।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.