ADVERTISEMENT
Home » मनोरंजन » 60 की उम्र में सलमान खान को काट रही तन्हाई, एक्टर ने फोटो शेयर करते हुए कही ये बात, कमेंट कर रहे फैंस

60 की उम्र में सलमान खान को काट रही तन्हाई, एक्टर ने फोटो शेयर करते हुए कही ये बात, कमेंट कर रहे फैंस

डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान यानी सलमान खान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. वह अपने से जुड़े पोस्ट शेयर कर फैंस का ध्यान खींचते हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी प्रोफेशनल लाइफ और निजी जिंदगी. . .

डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान यानी सलमान खान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. वह अपने से जुड़े पोस्ट शेयर कर फैंस का ध्यान खींचते हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी प्रोफेशनल लाइफ और निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें बताई हैं। इसी बीच सलमान खान का नया सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, उन्होंने तन्हाई और अकेलेपन को लेकर अपने दिल की बात कही है। 60 साल के एक्टर की इस पोस्ट को देखकर उनके तमाम चाहने वाले फैंस सोचने पर मजबूर हो गए हैं. आइए जानते हैं कि सलमान खान ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा है।

सलमान खान की पोस्ट पर कमेंट कर रहे फैंस

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक शर्टलेस फोटो शेयर की है और इसमें वह अपने एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इसमें वह सोफे पर सिर पकड़कर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान को देखकर लगा रहा है कि वह किसी सोच में डूबे हुए हैं। एक्टर ने इस फोटो के साथ लिखा है, ‘मेरे हिसाब से खुद के साथ रहने के दो तरीके हैं। अकले रहो या फिर तन्हाई में रहो। अकेला इंसान अपनी मर्जी से होता है, जबकि तन्हा तब होता है, जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता। अब इसके बाद आप देख लो आपको क्या करना है.’ सलमान खान की इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्सन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘कोई बात नहीं भाई तुम खुद चलता-फिरता एक जमाना हो। ‘ एक फैन ने लिखा है, ‘हमारा टाइगर दहाड़ने के लिए तैयार है.’ एक फैन ने लिखा है, ‘भाईजान के लिए एज सिर्फ एक नंबर है.’ एक फैन ने लिखा है, ‘कुछ बड़ा होने वाला है। ‘

सलमान खान की आने वाली फिल्में

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह सच्ची घटना पर आधारित फिल्म मातृभूमि में काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए।

ADVERTISEMENT
Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम