चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 37वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि चेन्नई और गुजरात दोनों ने अब तक इस सीजन तीन-तीन मुकाबले जीते हैं।
उर्विल और सरफराज भी आउट
तीसरे नंबर पर उतरे उर्विल पटेल 4 रन बनाकर आउट हो गए। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर 149 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बाउंसर डालकर उन्होंने उर्विल को आउट किया। अगले ओवर में सरफराज खान मोहम्मद सिराज के बाउंसर पर आउट हो गए। 5 ओवर के बाद टीम का स्कोर 3 विकेट पर 26 रन है।
संजू सैमसन सस्ते में आउट
चेन्नई सुपर किंग्स को चौथे ही ओवर में बड़ा झटका लग गया। संजू सैमसन को कागिसो रबाडा ने आउट कर दिया। धीमी शुरुआत के बीच रबाडा की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर ने उनका कैच लिया। 15 गेंदों पर संजू ने 11 रन बनाए। सीएसके का स्कोर 21 रन पर एक विकेट है।
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी शुरू
चेन्नई सुपर किंग्स की बैटिंग शुरू हो गई है। संजू सैमसन के साथ रुतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं। संजू बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने शतक लगाया था। मोहम्मद सिराज गुजरात की तरफ से बॉलिंग की शुरुआत कर रही हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार