नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 की मतगणना शनिवार को सुरक्षा और वीडियोग्राफी के बीच जारी है। 18 सितंबर को हुए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती शुरू हुई। शुरुआती रुझानों में मुकाबला लगातार बदलता नजर आया। ताजा रुझानों में अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर ABVP उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने बढ़त बनाए रखी है।
अध्यक्ष पद पर यश डबास और विजय शंकर मीणा में मुकाबला
अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास और NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच सीधा मुकाबला चर्चा में है। शुरुआती दौर में दोनों उम्मीदवारों के बीच वोटों का अंतर लगातार बदलता रहा। तीसरे राउंड के उपलब्ध आंकड़ों में NSUI के विजय शंकर मीणा को 859 वोट और ABVP के यश डबास को 682 वोट मिले हैं। वहीं NOTA को 157 वोट मिले। इस राउंड में कुल 1,999 वोटों की गिनती हुई। J
उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन की बढ़त
उपाध्यक्ष पद की तस्वीर भी दिलचस्प बनी हुई है। तीसरे राउंड में NSUI के वीर चतरथ को 1,065 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 1,008 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। ABVP के ईशू मौर्य को 505 वोट मिले। इस राउंड में 148 वोट NOTA के पक्ष में गए और कुल 2,001 वोटों की गिनती हुई। सचिव पद पर रिया सचिव और संयुक्त सचिव—के लिए ABVP, NSUI और अन्य छात्र संगठनों के उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष के लिए पांच तथा सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए चार-चार उम्मीदवार मैदान में थे। छावड़ी आगे सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी तीसरे राउंड में 659 वोटों के साथ आगे हैं। NSUI की नम्रता चौधरी को 567 वोट मिले। इस राउंड में 268 छात्रों ने NOTA का विकल्प चुना और कुल 1,999 वोटों की गिनती हुई।
संयुक्त सचिव पद पर महज 5 वोट का अंतर
संयुक्त सचिव पद पर मुकाबला बेहद करीबी बना हुआ है। तीसरे राउंड में NSUI के गोपाल चौधरी को 558 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार विशेष यादव 553 वोटों के साथ सिर्फ 5 वोट पीछे रहे। ABVP के लक्ष्य राज सिंह को 429 वोट मिले। इस राउंड में 245 वोट NOTA को मिले।
2026 में चार केंद्रीय पदों पर मुकाबला
DUSU के चार प्रमुख पदों—अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव—के लिए ABVP, NSUI और अन्य छात्र संगठनों के उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष के लिए पांच तथा सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए चार-चार उम्मीदवार मैदान में थे।
मतदान के बाद आज हो रही मतगणना
DUSU चुनाव के लिए 18 सितंबर को मतदान हुआ था और 19 सितंबर को मतगणना शुरू हुई। इस बार मतदान प्रतिशत 40.46 फीसदी रहा मतगणना आगे बढ़ने के साथ चारों केंद्रीय पदों पर तस्वीर बदल सकती है। इसलिए फिलहाल उपलब्ध आंकड़े रुझान हैं, अंतिम परिणाम नहीं।