Home » लेटेस्ट » Friday Box Office: कंगना और मनोज की फिल्मों के आगे विक्रम भट्ट की हॉन्टेड 3D का चला जादू, 8 फिल्में, 6 सुपरस्टार्स को पटक सबसे आगे निकली हॉरर मूवी

Friday Box Office: कंगना और मनोज की फिल्मों के आगे विक्रम भट्ट की हॉन्टेड 3D का चला जादू, 8 फिल्में, 6 सुपरस्टार्स को पटक सबसे आगे निकली हॉरर मूवी

डेस्क। बॉक्स ऑफिस पर इस फ्राइडे कुल नौ फिल्में रिलीज हुई हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि बड़ी स्टार कास्ट से सजी फिल्में जो कमाल नहीं दिखा पाईं, वो हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3D’ ने कर दिखाया है। इस. . .

डेस्क। बॉक्स ऑफिस पर इस फ्राइडे कुल नौ फिल्में रिलीज हुई हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि बड़ी स्टार कास्ट से सजी फिल्में जो कमाल नहीं दिखा पाईं, वो हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3D’ ने कर दिखाया है। इस फिल्म ने सारी फिल्मों को धूल चटा दिया है।

हॉन्टेड 3डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हॉरर फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर सफर हमेशा आसान नहीं होता, खासकर तब जब वे कई बड़ी फिल्मों के साथ रिलीज होती हैं। लेकिन विक्रम भट्ट की नई फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ को पहले ही दिन से दर्शक मिल गए हैं। देखने वाली बात ये है कि मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’, कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ जैसी तीन बड़ी फिल्मों के रिलीज के बावजूद इस हॉरर फिल्म ने बाजी मार ली और सबसे ज्यादा कमाई कर डाली। वहीं, पहले से चल रही ‘ऑब्सेशन’ ने भी बढ़िया कमाई की है। जानिए शॉकिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। 12 जून को रिलीज हुई ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ उस फेमस हॉरर फ्रैंचाइजी की वापसी थी जिसने पहली बार 2011 में धूम मचाई थी। महाअक्षय चक्रवर्ती (मिमोह चक्रवर्ती), चेतना पांडे और हेमंत पांडे की लीड रोल वाली यह फिल्म एक ऐसे वीकेंड पर रिलीज हुई जब कड़ी टक्कर थी। मनोज की ‘गवर्नर’ इसी दौरान शर्वरी और दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ भी रिलीज हुईं।

‘हॉन्टेड 3D’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों की भीड़ होने के बावजूद, इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म ने ओपनिंग डे पर उम्मीद से बेहतर कमाई की। ट्रेड ट्रैकिंग पोर्टल Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने देश भर में 2,907 शो से भारत में लगभग ₹2.50 करोड़ (नेट) की कमाई की।

‘हॉन्टेड 3D’ की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी से

कमाई का ज्यादातर हिस्सा हिंदी वर्जन से आया, जिसने 2,842 शो से ₹2.45 करोड़ कमाए। वहीं, तेलुगू-डब्ड वर्जन ने 65 शो से लगभग ₹5 लाख की कमाई की। इस तरह, फिल्म का पहले दिन का अनुमानित ग्रॉस कलेक्शन भारत में ₹2.95 करोड़ रहा।

‘हॉन्टेड 3D’ का बजट

‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’, विक्रम भट्ट की 2011 की फिल्म ‘हॉन्टेड 3D’ का सीक्वल है। ‘हॉन्टेड 3D’ अपने समय की सबसे सफल हॉरर फिल्मों में से एक थी और फिल्ममेकर की हॉरर फिल्मों की लिस्ट में एक अहम फिल्म मानी जाती है। हालांकि प्रोड्यूसर्स ने फिल्म की प्रोडक्शन कॉस्ट के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इंडस्ट्री की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का अनुमानित बजट लगभग ₹15 करोड़ है।
वहीं, हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन’ ने अपने दूसरे गुरुवार को 3 करोड़ रुपये की कमाई की और दूसरे हफ्ते का कुल कलेक्शन लगभग 31.25 करोड़ रुपये रहा था। यह पहले हफ्ते की तुलना में 21 प्रतिशत ज़्यादा है, जो कि जबरदस्त बढ़ोतरी है। फिल्म ने शुक्रवार को 3.30 करोड़ की कमाई की है, ‘ऑब्सेशन’ का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 53.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 63.42 करोड़ पहुंच गया।

क्या 100 करोड़ छू पाएगी ओबसेशन?

करी बार्कर की डायरेक्ट की हुई इस हॉरर थ्रिलर फिल्म के तीसरे वीकेंड में भी अच्छी कमाई करने की उम्मीद है। फिल्म आने वाले वीकेंड में 13 से 15 करोड़ रुपये कमा सकती है, जिससे इसकी कुल कमाई 70 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच जाएगी। माइकल जॉनस्टन और इंडे नवरेट की लीड रोल वाली इस फिल्म में अपनी पूरी रिलीज के दौरान 90 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई करने और 100 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने की क्षमता है। हालांकि, यह आसान नहीं होगा क्योंकि नौ नई फिल्में रिलीज हो गई हैं। ये मुकाबला और भी कठिन होने वाला है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम