Home » बिजनेस » HDFC Bank को मिला नया बॉस : अगले CEO और MD होंगे अनूप बागची, RBI ने दी मंजूरी

HDFC Bank को मिला नया बॉस : अगले CEO और MD होंगे अनूप बागची, RBI ने दी मंजूरी

अनूप बागची एचडीएफसी बैंक के अगले सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर होंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक का नेतृत्व करने के लिए उनके नाम को मंजूरी दे दी।. . .

बिजनेस डेस्क | अनूप बागची एचडीएफसी बैंक के अगले सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर होंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक का नेतृत्व करने के लिए उनके नाम को मंजूरी दे दी। वे मौजूदा सीईओ शशिधर जगदीशन की जगह लेंगे, जिनका 6 साल का कार्यकाल 26 अक्टूबर को खत्म हो रहा है।

27 अक्टूबर से संभालेंगे कमान

शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, बागची की नियुक्ति 3 साल के लिए की गई है। वे 27 अक्टूबर से सीईओ और एमडी का पद संभालेंगे। बैंक के बोर्ड ने उन्हें 2 अक्टूबर से एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त करने की भी मंजूरी दी है। सीईओ और एमडी के रूप में उनकी नियुक्ति के लिए शेयरहोल्डरों की मंजूरी भी जरूरी होगी।

तीन दशक का अनुभव

बागची फिलहाल आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के सीईओ और एमडी हैं और 2023 से इस पद पर हैं। इससे पहले वे करीब 6 साल तक आईसीआईसीआई बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहे। उन्होंने 1992 में आईसीआईसीआई के साथ करियर शुरू किया और खुदरा व थोक बैंकिंग समेत कई जिम्मेदारियां संभाली हैं।

सामने होंगी ये चुनौतियां

नए सीईओ के सामने बैंक की मुख्य आय बढ़ाने, शुद्ध ब्याज मार्जिन पर दबाव से निपटने और उत्पादों की गलत बिक्री (मिस-सेलिंग) से जुड़े मामलों को नियंत्रित करने जैसी चुनौतियां होंगी।

लीडरशिप को लेकर रहा था उतार-चढ़ाव

बैंक के शीर्ष स्तर पर नेतृत्व से जुड़े मुद्दे इस साल मार्च में सामने आए थे, जब नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बैंक ने कुछ मामलों की आंतरिक समीक्षा की। अगस्त में जगदीशन ने बोर्ड को बताया कि वे दोबारा नियुक्ति नहीं मांगेंगे। इसके बाद बैंक ने सीईओ पद के लिए दो नाम आरबीआई को भेजे, जिनमें बागची के साथ संभवतः डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर कैजाद भरूचा का नाम भी था।

ADR में उछाल

बागची की नियुक्ति की घोषणा के बाद एचडीएफसी बैंक के अमेरिकी डिपॉजिटरी रिसीट (ADR) में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी गई।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम