डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रनों का अंबार लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका ए के खिलाफ सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। ट्राई नेशन ए सीरीज में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दोनों ओपनर्स 16 रन स्कोर पर पवेलियन लौट गए।
दूसरे ओवर में लगाए 3 चौके
No fear and pressure 🙅
— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2025
Just pure finesse 😎
Vaibhav Suryavanshi with a scintillating fifty in the chase 🔥
Updates ▶ https://t.co/hKuQlLxjIZ #TATAIPL | #CSKvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/YUsYYeCQC0
पहला ओवर मेडन जाने के बाद सूर्यवंशी ने दूसरे ओवर में तीन चौके लगाकर अपना इरादा साफ कर दिया, लेकिन चौथे ओवर की चौथी गेंद पर वह मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हो गए। सूर्यवंशी जिस गेंद पर आउट हुए, उसे वह आसानी से आईपीएल में छक्के के लिए बाउंड्री से बाहर भेज देते थे, लेकिन इस बार वह ऐसा नहीं कर पाए।
फुल ऑफ लेंथ गेंद पर सूर्यवंशी ने आक्रामक शॉट लगाया
फुल ऑफ लेंथ गेंद पर सूर्यवंशी ने आक्रामक शॉट लगाया, लेकिन बल्ला उनके हाथ में घूम गया। इसके बाद मिड ऑफ पर खड़े कप्तान सहन अराच्चिगे ने शानदार डाइव लगाते हुए कैच लपक लिया और सूर्यवंशी की पारी पर विराम लगा दिया। यह कैच काफी मुश्किल था, लेकिन कप्तान ने पहले ही अनुमान लगाते हुए डाइव लगा दी, जिससे जमीन पर गिरने से पहले उन्होंने गेंद को लपक लिया। श्रीलंका ए की टीम को पता था कि अगर वैभव सूर्यवंशी ज्यादा देर टिक गए तो वो क्या र सकते हैं। उन्हें आउट करने के लिए टीम ने पूरी ताकत लगा दी और अपना प्लान में कामयाब रही।
सस्ते में लौटे दोनों ओपनर्स
यह भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका था। उनके आउट होने के बाद अगले ओवर में प्रभसिमरन सिंह भी पवेलियन लौट गए, जो सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। आपको बता दें कि ट्राई नेशन ए सीरीज में भारत ए और श्रीलंका ए के अलावा अफगानिस्तान ए की टीम भी हिस्सा ले रही है। अफगानिस्तान का पहला मुकाबला भारत ए के साथ 11 जून को होगा। इस सीरीज के सभी मुकाबले दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। खिताबी मुकाबला 21 जून को खेला जाएगा, जहां अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें आमने-सामने होंगी।
IPL 2026 में मचाया था गदर
आपको बता दें कि सूर्यवंशी ने इससे पहले आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी की थी। आईपीएल 2026 में सूर्यवंशी ने 16 मैचों में 48.50 की औसत से 776 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 237.31 का रहा। उन्होंने इस दौरान 63 चौके और 72 छक्के लगाए थे। सूर्यवंशी ने पांच अर्धशतक और एक शतकीय पारी भी खेली थी। ट्राई सीरीज से पहले उम्मीद थी कि वैभव सूर्यवंशी आईपीएल वाला जलवा बरकरार रखेंगे, लेकिन पहले मुकाबले में ऐसा नहीं कर पाए। अब क्रिकेट फैंस की नजरें 11 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर होंगी।