Home » खेल » IND vs ZIM: टीम इंडिया की बदलेगी प्लेइंग इलेवन, इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका, दो-दो बार की नेट प्रैक्टिस

IND vs ZIM: टीम इंडिया की बदलेगी प्लेइंग इलेवन, इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका, दो-दो बार की नेट प्रैक्टिस

डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के अपने दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे के सामने बदली हुई प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है। साउथ अफ्रीका के सामने करारी हार और लगातार टॉप ऑर्डर के स्पिन. . .

डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के अपने दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे के सामने बदली हुई प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है। साउथ अफ्रीका के सामने करारी हार और लगातार टॉप ऑर्डर के स्पिन के सामने फंसने के चलते यह कदम उठाया जाएगा। भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव के संकेत 24 फरवरी को नेट प्रैक्टिस में भी मिल गए। इस दौरान सामने आया कि संजू सैमसन को खिलाया जा सकता है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने दो बार अलग-अलग बैटिंग प्रैक्टिस की और अच्छा खासा समय नेट्स में बिताया।

संजू सैमसन को खिलाया जा सकता है

सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक मुकाबला खेला है। यह नामीबिया के सामने दिल्ली में था। इसमें वे अच्छे रंग में थे लेकिन आठ गेंद में तीन छक्कों से 22 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। अब माना जा रहा है कि जिम्बाब्वे के मुकाबले से रिंकू सिंह बाहर रह सकते हैं। वे बीमार पिता से मिलने घर गए हैं,हालांकि उनके मैच से पहले टीम इंडिया से जुड़ने की खबर है।

सैमसन ने पेसर्स के सामने लगाए बड़े शॉट

सैमसन ने पहले सेंटर विकेट के पास बैटिंग ट्रेनिंग की. बाद में वे एमए चिदंबरम स्टेडियम पास बने दूसरे नेट्स में चले गए. सैमसन प्रैक्टिस के लिए पहुंचने वाले शुरुआती बल्लेबाजों में से एक थे. उन्होंने इशान किशन के साथ अभ्यास किया. इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर उन पर नज़र बनाए हुए थे. मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह की गेंदों का सैमसन ने बढ़िया तरीके से सामना किया. जब भी गेंद छोटी लैंथ पर मिली तो उन्होंने पुल शॉट लगाए. उनके एक शॉट ने तो लॉन्ग ऑन की दिशा में एक कैमरामैन को मुश्किल में डाल दिया था. उसे बचने की जुगत लगानी पड़ी.

सैमसन को इस तरह की गेंदों के सामने हुई दिक्कत

सैमसन को हालांकि प्रैक्टिस के दौरान गुड लैंथ की गेंदों को खेलने में समस्या हुई. वे इस दौरान गेंद से संपर्क नहीं बैठा पाए। न्यूजीलैंड के साथ टी20 सीरीज में भी उन्हें ऐसी ही परेशानी हुई थी। तब मैट हैनरी और जैकब डफी ने उन्हें मुश्किल में डाला था. सैमसन ने इस तरह की गेंदों को खेलने के लिए पीछे हटकर जगह बनाने के बाद बल्ला चलाया मगर सफलता हाथ नहीं लगी।
सैमसन ने बाद में दूसरे नेट्स में स्पिनर्स का सामना किया। उन्होंने वरुण चक्रवर्ती की एक गेंद पर ऑफ साइड में छक्का उड़ाया। बाद में वह असिस्टेंट कोच रयान टेन डसखाटे की देखरेख में बैटिंग प्रैक्टिस करने गए और वहां पर भी अच्छा खासा समय बिताया।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम