Home » खेल » ND vs AFG U19 : अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा भारत, अफगानिस्तान को हराया, अब इंग्लैंड से टक्कर

ND vs AFG U19 : अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा भारत, अफगानिस्तान को हराया, अब इंग्लैंड से टक्कर

डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम लगातार छठी बार अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच गई, उसने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को सात विकेट से धूल चटाई। भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वोच्च लक्ष्य. . .

डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम लगातार छठी बार अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच गई, उसने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को सात विकेट से धूल चटाई। भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वोच्च लक्ष्य हासिल कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए चार विकेट पर 310 रन का स्कोर बनाया था। उसकी तरफ से फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई ने शतक लगाए, लेकिन भारत ने एरॉन जॉर्ज के शतक और वैभव सूर्यवंशी व कप्तान आयुष म्हात्रे के आतिशी अर्धशतकों की मदद से 8.5 ओवर पहले ही मैच अपने नाम कर लिया।
भारतीय अंडर-19 टीम ने आरोन जॉर्ज की अगुआई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से लगातार छठी बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। भारत का सामना अब खिताब के लिए इंग्लैंड से छह फरवरी को होगा।

फाइनल में पहुंचा भारत

आरोन जॉर्ज की शतकीय पारी की मदद से भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट पर 310 रन बनाए। जवाब में भारत के लिए आरोन ने शतक लगाया, जबकि वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने अर्धशतक लगाए जिससे टीम ने 41.1 ओवर में तीन विकेट पर 311 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत का फाइनल में सामना इंग्लैंड से शुक्रवार को होगा। इंग्लैंड ने एक अन्य सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव और आरोन ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। इस दौरान वैभव अपनी पुरानी फॉर्म में नजर आए। वैभव के आउट होने के बाद आरोन और कप्तान म्हात्रे ने पारी आगे बढ़ाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी हुई। म्हात्रे भले ही आउट हो गए, लेकिन आरोन ने बल्लेबाजी जारी रखी और शतक लगाया। वह हालांकि, टीम को जीत दिलाने से पहले ही आउट हो गए। इसके बाद विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी ने जीत की औपचारिकता को पूरा किया।

आरोन जॉर्ज ने 115 रन बनाए


भारत के लिए आरोन जॉर्ज ने 104 गेंदों पर 15 चौकों और दो छक्कों की मदद से 115 रन बनाए। वहीं, वैभव ने 33 गेंदों पर नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 68 रन, जबकि म्हात्रे ने 59 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों के सहारे 62 रन की पारी खेली। विहान मल्होत्रा 47 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 38 और वेदांत छह गेंदों पर पांच रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान के लिए नूरिस्तानी ओमरजई ने दो विकेट झटके, जबकि वाहिदुल्लाह जादरान को एक विकेट मिला।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम