Home » देश » UPSC सिविल सर्विस का रिजल्ट जारी : टॉप 4 में चार लड़कियां, इशिता किशोर सबसे आगे, 933 स्टूडेंट्स का हुआ सिलेक्शन

UPSC सिविल सर्विस का रिजल्ट जारी : टॉप 4 में चार लड़कियां, इशिता किशोर सबसे आगे, 933 स्टूडेंट्स का हुआ सिलेक्शन

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में टॉप 4 में लड़कियां आगे रहीं जिसमें से. . .

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में टॉप 4 में लड़कियां आगे रहीं जिसमें से इशिता किशोर ने टॉप वन में जगह बनाई।
दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसरे स्थान पर उमा हरति एन ने बाजी मारी। चौथे स्थान पर स्मृति मिश्रा और पांचवें स्थान पर गहना नव्या जेम्स रहीं। उम्मीदवारों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के तकरीबन 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे।
इतने कैंडिडेट्स हुए क्‍वालिफाई
फाइनल रिजल्‍ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, 263 ओबीसी, 154 एससी और 72 एसटी कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं।
1011 पदों के लिए निकली भर्ती
यूपीएससी ने 03 चरणों में सिविल सेवा 2022 के उम्मीदवारों के पर्सनल इंटरव्यू आयोजित किए, जिसका तीसरा और फाइनल फेज 18 मई, 2023 को समाप्त हुआ था। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा मेन 2022 रिजल्ट के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी ने सिविल सर्विस सेवा परीक्षा 2022 के तहत आईएएस, आईपीएस सहित 1011 पदों पर भर्ती निकाली है।