Home » पश्चिम बंगाल » आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला बुजुर्ग फूल व्यापारी का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला बुजुर्ग फूल व्यापारी का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

मालदा। शनिवार की सुबह पुराने मालदा के साहापुर अंचल अंतर्गत चर कादिरपुर इलाके में उस समय भारी सनसनी फैल गई, जब एक आम के बगीचे से एक बुजुर्ग का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया। बुजुर्ग की इस. . .

मालदा। शनिवार की सुबह पुराने मालदा के साहापुर अंचल अंतर्गत चर कादिरपुर इलाके में उस समय भारी सनसनी फैल गई, जब एक आम के बगीचे से एक बुजुर्ग का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया। बुजुर्ग की इस रहस्यमय मौत को लेकर परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, यह हत्या है या आत्महत्या, इसकी तहकीकात के लिए मालदा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक बुजुर्ग की पहचान हरिबोल मंडल (65) के रूप में हुई है, जो चर कादिरपुर इलाके के ही रहने वाले थे और पेशे से एक फूल व्यापारी थे। शनिवार सुबह घर से करीब दो सौ मीटर दूर एक आम के बगीचे में पेड़ से उनका शव लटकता हुआ देखकर स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

गांव के दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था

मृतक की बेटी ने बताया कि हाल ही में गांव के दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस विवाद में उनके पिता का नाम भी घसीटा गया और पुलिस में केस दर्ज करा दिया गया था। मृतक की बेटी ने कहा कि “जब से पिताजी को पुलिस केस की बात पता चली थी, वे गहरे तनाव और डर में जी रहे थे। अब उन्होंने इसी डर की वजह से आत्महत्या की है, या फिर किसी ने उनकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है, यह हमें समझ नहीं आ रहा।”
परिजनों और पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य सुभाष मंडल ने प्रशासन से इस पूरी घटना की निष्पक्ष और सटीक जांच की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की छानबीन

घटना की खबर मिलते ही मालदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम