Home » देश » उत्तराखंड के जोशीमठ में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा, छह लोगों की मौत; खराब मौसम बना हादसे की वजह

उत्तराखंड के जोशीमठ में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा, छह लोगों की मौत; खराब मौसम बना हादसे की वजह

नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बदरीनाथ धाम से ऋषिकेश की ओर जा रहा ट्रांस भारत कंपनी का हेलीकॉप्टर चाई और थायंग गांव के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।. . .

नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बदरीनाथ धाम से ऋषिकेश की ओर जा रहा ट्रांस भारत कंपनी का हेलीकॉप्टर चाई और थायंग गांव के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। मृतकों की पहचान पायलट हिमांशु और यात्रियों चंद्रकांत, राजश्री, दिनेश, आकाश तथा अथर्व के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना की वजह खराब मौसम बताई जा रही है।

जिलाधिकारी ने की हादसे की पुष्टि

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना की ओर से प्रशासन को घटना की सूचना दी गई थी। इसके बाद प्रशासन ने घटनास्थल की लोकेशन ट्रेस कर दुर्घटना की पुष्टि की। हादसे की जानकारी मिलते ही संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

हेलीकॉप्टर हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए और हादसे में प्रभावित लोगों के लिए संवेदना व्यक्त की। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम