Home » क्राइम » खुशी का माहौल बदला मातम में, शादी की रिसेप्शन पार्टी से निकलते ही दो सगे भाइयों को 20 गोलियों से भूना, 40 साल पुरानी रंजिश में बिछ गई लाशें

खुशी का माहौल बदला मातम में, शादी की रिसेप्शन पार्टी से निकलते ही दो सगे भाइयों को 20 गोलियों से भूना, 40 साल पुरानी रंजिश में बिछ गई लाशें

खुशी का माहौल बदला मातम में, शादी की रिसेप्शन पार्टी से निकलते ही दो सगे भाइयों को 20 गोलियों से भूना, 40 साल पुरानी रंजिश में बिछ गई लाशें पटना। रिसेप्शन पार्टी से बाहर निकलते ही गोलियों की तड़तड़ाहट खौफ. . .

खुशी का माहौल बदला मातम में, शादी की रिसेप्शन पार्टी से निकलते ही दो सगे भाइयों को 20 गोलियों से भूना, 40 साल पुरानी रंजिश में बिछ गई लाशें

पटना। रिसेप्शन पार्टी से बाहर निकलते ही गोलियों की तड़तड़ाहट खौफ पैदा करने लगी। लोग इधर-उधर भागने लगे। किसी को कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था कि आखिर शादी के इस खुशनुमा माहौल में गोलियां कौन चला रहा है। पटना में अपराधी अब उत्सव के माहौल में भी खून की होली खेल रहे हैं। गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में रविवार की देर रात उस समय कोहराम मच गया, जब एक रिसेप्शन पार्टी से बाहर निकल रहे दो सगे भाइयों को अपराधियों ने निशाना बनाया। मनीष कुमार (32) और मंजीत कुमार (24) पर घात लगाए हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पहले भी पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण आज दो चिराग बुझ गए।

पार्टी के बाहर घात लगाकर दागी 20 गोलियां

बताया जा रहा है कि घटना रविवार रात करीब 9:15 बजे की है, जब शाहपुर के रहने वाले राजकिशोर राय के बेटे मनीष और मंजीत एक पड़ोसी के रिसेप्शन में शामिल होने गए थे। पार्टी के दौरान ही कुछ लोगों से उनकी बहस हुई थी। जैसे ही दोनों भाई खाना खाकर बाहर निकले, पहले से तैयार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ 20 गोलियां चला दीं। मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंजीत ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

40 साल पुराना जमीन विवाद बना काल

स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, इस जघन्य हत्याकांड के पीछे छह एकड़ जमीन का विवाद है जो पिछले 40 वर्षों से पटीदारों के साथ चल रहा था। पांच महीने पहले ही अदालत ने मनीष के परिवार के पक्ष में फैसला सुनाया था, जिससे आरोपी पक्ष बौखलाया हुआ था। पीड़ितों ने कृष्णा, प्रेम और उनके परिवार के सदस्यों पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है।

पुलिस की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

मृतकों के पिता राजकिशोर राय ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अनहोनी का अंदेशा पहले से था। उन्होंने सुरक्षा के लिए स्थानीय थाने से लेकर एसएसपी तक आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अगर, समय रहते सुरक्षा दे दी जाती, तो उनके दोनों बेटों की जान बच सकती थी।

छावनी में तब्दील हुआ शाहपुर इलाका

दोहरे हत्याकांड के बाद तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार और सदर एएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। एफएसएल (FSL) की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और रिसेप्शन की वीडियो रिकॉर्डिंग की भी जांच की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम