Home » एक्सक्लूसिव » टी20 वर्ल्ड कप : वेस्टइंडीज की जीत ने बिगाड़ा भारत का समीकरण, बदल गया भारत के ग्रुप का गणित, दो धमाकेदार जीत अब अनिवार्य; समझे समीकरण

टी20 वर्ल्ड कप : वेस्टइंडीज की जीत ने बिगाड़ा भारत का समीकरण, बदल गया भारत के ग्रुप का गणित, दो धमाकेदार जीत अब अनिवार्य; समझे समीकरण

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 107 रनों से बड़ी जीत हासिल की है। इसी के साथ उन्होंने पहले ग्रुप में अंक तालिका में पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। वेस्टइंडीज की इस. . .

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 107 रनों से बड़ी जीत हासिल की है। इसी के साथ उन्होंने पहले ग्रुप में अंक तालिका में पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। वेस्टइंडीज की इस जीत से भारत पर बड़ा असर पड़ सकता है। विंडीज की इस जीत के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह अब और भी मुश्किल हो गई है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम का सेमीफाइनल खेलने का सपना अब अधूरा रह सकता है।
वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे पर जीत के बाद अब अपना नेट रन रेट बहुत ही बेहतर कर लिया है। ऐसे में अब अगर उन्हें भारत या साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी एक मैच में जीत मिली, तो टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना लगभग मुश्किल हो सकता है। भारत का रन रेट भी -3.8 है और ऐसे में टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज का रन रेट पार कर पाना लगभग असंभव है।

वेस्टइंडीज की जिम्बाब्वे पर जीत

वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 147 रनों पर सिमट गई और उन्हें 107 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ अब भारत के ग्रुप में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने अपना पहला मैच जीत लिया है। विंडीज का रन रेट भी +5.350 हो गया है, जो टीम इंडिया के लिए खतरा हो सकता है।

भारत के लिए सेमीफाइनल का समीकरण

वेस्टइंडीज की जीत ने भारत के सेमीफाइनल समीकरण को हर तरह से बिगाड़ दिया है। सबसे पहले भारत को अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे और बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी ताकि रन रेट नकारात्मक से सकारात्मक हो सके। इसके अलावा भारत चाहेगा कि वेस्टइंडीज की टीम को साउथ अफ्रीका हरा दे और ऐसी स्थिति में टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी।
वेस्टइंडीज की टीम अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल करती है, तो भारतीय टीम लगभग सेमीफाइनल की रेस बाहर हो जाएगी। ऐसी स्थिति में भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के 4-4 अंक होंगे। टीम इंडिया का रन रेट खराब होने की वजह से वे बाहर हो सकते हैं। इस तरह अब भारत के पास एक ही विकल्प बचा है कि वे उम्मीद करें साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज को हरा दे और उस स्थति में विंडीज 2 अंक पर रहेगा और भारत के 4 अंक होंगे। ऐसे में टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

भारत के सुपर-8 में मुकाबले

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम को अपना अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को खेलना है। इसके अलावा उन्हें वेस्टइंडीज का सामना 1 मार्च को करना है, जो सुपर-8 का आखिरी मैच होगा। ऐसे में अगर साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज को हरा देती है, तो टीम इंडिया अपने आखिरी मैच में विंडीज को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

अंक तालिका में बड़ा बदलाव

वेस्टइंडीज की स्थिति मजबूत है और उनका नेट रन रेट ऐसा है कि उसे कम करने या किसी और टीम को उसकी बराबरी करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा। एक और बड़ी जीत उन्हें 2016 के बाद पहली बार टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में भेजने के लिए काफी होगा। अब वेस्टइंडीज का मुकाबला दूसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका से है। दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट 3.80 है। इन दोनों के बीच मुकाबला दिलचस्प होगा क्योंकि हारने वाली टीम के लिए रास्ता कठिन होगा। हालांकि, यह भारत जितना कठिन नहीं होगा।
भारत के लिए स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण हो गई है। अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका से 76 रनों की करारी हार के बाद भारत का नेट रन रेट -3.80 है, जो ग्रुप में जिम्बाब्वे के बाद सबसे खराब है। भारत को अब अपने बचे हुए दोनों मुकाबले, 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ और एक मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ, हर हाल में जीतने होंगे। हालांकि सिर्फ जीत काफी नहीं होगी, क्योंकि कमजोर नेट रन रेट भारत की राह में बड़ी बाधा बन सकता है।

सुपर 8 – ग्रुप 1 अंक तालिका

टीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
वेस्टइंडीज (WI)11002+5.350
दक्षिण अफ्रीका (SA)11002+3.800
भारत (IND)10100-3.800
ज़िम्बाब्वे (ZIM)10100-5.350

सुपर 8 – ग्रुप 2 अंक तालिका

टीममैचजीतहारपरिणाम नहींअंकनेट रन रेट
इंग्लैंड (ENG)11002+2.550
पाकिस्तान (PAK)100110.000
न्यूज़ीलैंड (NZ)100110.000
श्रीलंका (SL)10100-2.550

भारत के लिए क्या समीकरण?

भारत को अब वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने दोनों शेष मुकाबले जीतने होंगे। जिम्बाब्वे से भारत का सामना 26 फरवरी को चेन्नई में और वेस्टइंडीज से भारत का सामना एक मार्च को कोलकाता में है। यदि भारत दोनों मैच जीतता है, तो उसके चार अंक हो जाएंगे। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका अपने दोनों मैच जीतता है तो उसके छह अंक होंगे और टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। ऐसे में भारत के लिए चार अंक सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पर्याप्त होंगे। क्योंकि बाकी दोनों टीमें अधिकतम दो-दो अंक तक ही रह पाएंगी। सेमीफाइनल में पहुंचने का यह सबसे आसान समीकरण है।

समीकरण नंबर-2: वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, तो फंसेगा मामला

हालांकि, सबसे बड़ा पेच तब फंसेगा, यदि वेस्टइंडीज दक्षिण अफ्रीका को हरा देता है। इस स्थिति में भारतीय टीम को अपने दोनों मैच जीतने के साथ-साथ यह भी उम्मीद करनी होगी कि जिम्बाब्वे भी दक्षिण अफ्रीका को हराए। इस स्थिति में द. अफ्रीका महज दो अंक के साथ बाहर हो जाएगा। फिर वेस्टइंडीज और भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगे। अगर वेस्टइंडीज की टीम द. अफ्रीका को हराती है और फिर दक्षिण अफ्रीका की टीम जिम्बाब्वे को हराती है और भारत भी अपने दोनों मैच जीतता है तो भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज तीनों के चार-चार अंक होंगे और तब फैसला नेट रन रेट से होगा। भारत का मौजूदा नेट रन रेट (-3.800) काफी कमजोर है, इस स्थिति में भारत को बाकी दोनों मैचों में बड़ी जीत की जरूरत होगी। जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दोनों पर 60-70+ रन की जीत ही टीम इंडिया को नेट रन रेट में ड्राइवर सीट पर बैठा सकती है।

समीकरण नंबर-3: भारत अगर एक मैच जीतता है तो राह कठिन, लेकिन नामुमकिन नहीं

अगर भारत सिर्फ एक मुकाबला जीत पाता है, तो स्थिति और जटिल हो जाएगी। दक्षिण अफ्रीका को अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे। इस स्थिति में भारत की जीत वेस्टइंडीज के खिलाफ ही होनी चाहिए और वह भी 80+ रन के आसपास। तब भारत, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे तीनों के 2-2 अंक हो सकते हैं। तब एक बार फिर नेट रन रेट ही निर्णायक कारक बनेगा। अगर अब भारत जिम्बाब्वे के खिलाफ जीतता है और वेस्टइंडीज से हारता है तो टीम इंडिया सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी। इस स्थिति में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज क्वालिफाई कर जाएंगे।

ग्रुप स्टेज में अजेय रही जिम्बाब्वे टीम का भी बुरा हाल

बहरहाल, वेस्टइंडीज की एकतरफा जीत ने सुपर-8 के समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। जहां कैरेबियाई टीम सेमीफाइनल के करीब पहुंच चुकी है, वहीं भारत के सामने ‘करो या मरो’ जैसी स्थिति बन गई है। नेट रन रेट का भारी अंतर भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता बन गया है। नेट रन रेट के मामले में अब वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की बराबरी करना बेहद मुश्किल है। स्पष्ट है कि अब भारत की किस्मत पूरी तरह उसके अपने हाथ में नहीं रही। जिम्बाब्वे का भी कुछ यही हाल है। जिम्बाब्वे, जिसने ग्रुप चरण में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर सबको चौंकाया था, वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में दबाव में बिखर गया। पारी की शुरुआत में ही तीन ओवर के अंदर टीम 20 रन पर तीन विकेट गंवा बैठी। वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन की गेंदबाजी ने शुरुआती झटके दिए और टीम उबर नहीं सकी। 26 फरवरी को भारत और जिम्बाब्वे के बीच टक्कर से स्थिति कुछ हद तक साफ होगी।

वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 254 रन बनाए, जो टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। सपाट पिच पर पावर-हिटिंग का ऐसा प्रदर्शन देखने को मिला जिसने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। हालांकि, ब्रैड इवांस ने 21 गेंदों में 43 रन बनाकर कुछ संघर्ष दिखाया, लेकिन पूरी टीम 18वें ओवर में 147 रन पर सिमट गई। इस तरह वेस्टइंडीज ने 107 रनों से मुकाबला अपने नाम किया।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम