डेस्क। हॉलीवुड एक्टर जेम्स हैंडी ‘टॉप गन मेवरिक’ और ‘जुमांजी’ जैसी कई फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। यह एक्टर अब इस दुनिया में नहीं है। लॉस एंजिल्स के टार्जाना इलाके में उनकी हत्या चाकू मारकर की गई है। इस घटना को उनकी गर्लफ्रेंड के बेटे ने अंजाम दिया है।
जेम्स हैंडी के घर में घुसकर किए चाकू से वार
खबरों के अनुसार, पुलिस को 911 पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर कहा, “मैं ईश्वर का पुत्र हूं, मैंने पाप के देवता को मार डाला।” लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग के अनुसार, जब अधिकारी हैंडी के टारजाना स्थित घर पहुंचे, तो उन्हें संपत्ति के सामने वाले आंगन में बेहोश पाया गया। उनके शरीर पर चाकू के कई वार थे।
आनन-फानन में अभिनेता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आरोपी ने पुलिस से संपर्क करके खुद गुनाह कबूल किया
खबरों के अनुसार, हैंडी की हत्या कथित तौर पर 44 वर्षीय माइकल ग्लेडहिल नाम के व्यक्ति ने की है, जिसकी पहचान अभिनेता की प्रेमिका के बेटे के रूप में हुई।
आरोपी ने गुनाह कबूला, लेकिन मारने के मकसद का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें, हैंडी ने अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्में की थीं।
उनकी क्लासिक फिल्मों में ‘टॉप गन: मेवरिक’, ‘जुमानजी’, ‘अराक्नोफोबिया’ और ‘वूल्वरिन’ जैसे शामिल हैं।