Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » लेटेस्ट » फूलबाड़ी इलाके से तक्षक हुआ बरामद

फूलबाड़ी इलाके से तक्षक हुआ बरामद

सिलीगुड़ी। राजगंज के फूलबाड़ी से एक तक्षक बरामद हुआ है। शुक्रवार को फूलबाड़ी में एक आदमी द्वारा घर बनाते समय तक्षक की एक दुर्लभ प्रजाति को देखा गया। इसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया। खबर मिलते ही बैकुंठपुर. . .

सिलीगुड़ी। राजगंज के फूलबाड़ी से एक तक्षक बरामद हुआ है। शुक्रवार को फूलबाड़ी में एक आदमी द्वारा घर बनाते समय तक्षक की एक दुर्लभ प्रजाति को देखा गया। इसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया। खबर मिलते ही बैकुंठपुर वन विभाग के डाबग्रामगंज के कर्मचारियों ने आकर तक्षक को पकड़ लिया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार फूलबाड़ी बाजार के पास शंभू शार का पक्का मकान बनाने के लिए मिट्टी खोदने का काम चल रहा था। उसी समय जंगली तक्षक को देखा गया। खबर मिलते ही न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस व डबग्राम रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे। वनकर्मी तक्षक को बरामद कर ले गए। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार तक्षक वन्यजीवों की दुर्लभ प्रजाति है। हालांकि यह गिरगिट जैसा दिखता है, लेकिन यह आकार में बड़ा होता है। तक्षक मुख्य रूप से घने जंगल में सुखद वातावरण में रहता है। बचाया गया यह तक्षक स्वस्थ हैं। इसे घने जंगल में छोड़ दिया जायेगा।

Trending Now

फूलबाड़ी इलाके से तक्षक हुआ बरामद में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़