डेस्क। मुंबई इंडियंस (MI) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें अपनी खतरनाक प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरेगी, क्योंकि IPL 2026 में मुंबई इंडियंस काफी पिछे चल रही है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने अभी तक 1 मुकाबले में जीत हासिल की है.
जबकि धुंरधर खिलाड़ियों से भरे होने के बाद भी MI को तीन में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब शानदार प्रदर्शन कर रही है। PBKS 3 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है। ऐसे में दोनों MI vs PBKS मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है।
MI vs PBKS: कब और कहां खेला जाएगा मैच?
मुंबई इंडियंस (MI) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच 16 अप्रैल 2026 को मुकाबला होगा। दोनों टीमों का टकराव मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। मुंबई के लिए यहां की पिच जानी-पहचानी है. जबकि, पंजाब के लिए यह मैच चुनौतीपूर्ण हो सकता है. लिहाजा, दोनों ही टीमें जीत की तलाश में अपनी खूंखार 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर दिखाई देगी।
कितने बजे से शुरू होगा MI vs PBKS मैच?
इंडियव प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) का 24वां मैच भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा, जबकि, दोनों टीमों के बीच टॉस 7 बजे होगा. इसके बाद ही हाईवोल्टेज मैच का आरंभ होगा।
कहां होगा MI vs PBKS मैच का लाइव प्रसारण?
भारत में आईपीएल 2026 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है। ऐसे में आप स्टेडियम में ना जाकर भी मैच का लुफ्त घर पर उठा सकते हैं। अपने पूरे परिवार के साथ आप MI vs PBKS मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। स्पोर्ट्स नेटवर्कल पर लाइव मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा। खास बात यह है कि स्टार स्पोर्ट्स पर अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी मुंबई VS पंजाब के मुकाबले का मजा ले सकते हैं. जैसे अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी, हरियाणवी, कन्नड़।
यहां भी देखें लाइव मैच
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ आप JIOHOTSTAR पर भी आईपीएल 2026 के सभी मैच देख सकते हैं।अगर आप घर पर नहीं है, और ट्रैवल कर रहे हो तो मोबाइल पर आप आसानी से जियो हॉटस्टार पर मुकाबले को इंजॉय कर सकते हैं। हालांकि, आप को इसके लिए JIOHOTSTAR का सबस्क्रिप्शन लेना होगा. जो कि मात्र 149 रूपये में मिल सकता है।