Home » लाइफस्टाइल » बच्चे के जन्म के कुछ महीनों बाद ही फिर प्रेग्नेंट हुई 19 वर्षीय महिला, डॉक्टर ने लगाई फटकार; जाने कम अंतराल में माँ बनने से क्या होता है नुकसान

बच्चे के जन्म के कुछ महीनों बाद ही फिर प्रेग्नेंट हुई 19 वर्षीय महिला, डॉक्टर ने लगाई फटकार; जाने कम अंतराल में माँ बनने से क्या होता है नुकसान

डेस्क। 19 वर्षीय महिला के एक साल के भीतर दोबारा कंसीव करने पर डॉक्टर तोमर ने चेतावनी देते हुए कहा कि बार-बार और कम अंतराल में प्रेग्नेंसी होने से मां की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। उन्होंने सलाह. . .

डेस्क। 19 वर्षीय महिला के एक साल के भीतर दोबारा कंसीव करने पर डॉक्टर तोमर ने चेतावनी देते हुए कहा कि बार-बार और कम अंतराल में प्रेग्नेंसी होने से मां की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। उन्होंने सलाह दी कि डिलीवरी के बाद गर्भनिरोधक उपाय जरूर अपनाने चाहिए। अगर यह उपाय नहीं अपना सकते, तो फ‍िर नसबंदी भी एक विकल्प हो सकती है।

19 साल की मह‍िला दोबारा हुई प्रेग्‍नेंट

दो प्रेग्नेंसी के बीच पर्याप्त अंतर रखने की सलाह डॉक्टर हमेशा देते हैं, ताकि मां का शरीर पूरी तरह रिकवर हो सके और अगली गर्भावस्था में कोई कॉम्पलिकेशन न आए। लेकिन कई बार लोग इस सलाह को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका असर सीधे मां की सेहत पर पड़ता है। ऐसा ही एक मामला हाल ही में डॉक्टर प्रज्ञा तोमर के पास पहुंचा, जहां महज 19 साल की एक महिला सालभर के भीतर दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई।
लगातार दो गर्भधारण की वजह से उसके शरीर में खून की कमी हो गई थी और हड्डियों में दर्द की शिकायत भी रहने लगी थी। महिला की स्थिति देखकर डॉक्टर ने कहा कि इतनी कम उम्र में और इतनी जल्दी दूसरी प्रेग्नेंसी प्लान करने का खामियाजा उसकी सेहत को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने सलाह दी कि इस बच्चे के जन्म के बाद कोई गर्भनिरोधक तरीका जरूर अपनाएं और अगर नहीं कर सकती है तो फ‍िर नसबंदी करवा लें।

19 साल में दूसरी प्रेग्‍नेंसी

डॉक्टर प्रज्ञा तोमर एक महिला की जांच के दौरान कहती हैं कि तुम सिर्फ 19 साल की हो और इतनी कम उम्र में ही तुम्हें दूसरा बच्चा होने वाला है, वह भी एक साल के भीतर। अब यह शरीर में जो हड्डियों और कमर में दर्द हो रहा है, उसकी वजह भी यही है।

खून की कमी की वजह भी यही है

डॉक्टर आगे समझाती हैं कि बच्चे के जन्म के बाद मां के शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है। वह महिला से पूछती हैं कि क्या वह अपने पहले बच्चे को ब्रेस्टफीड करवा रही है। महिला हां में जवाब देती है। डॉक्टर आगे बताती हैं कि एक तरफ तुम अपने बच्चे को दूध पिला रही है, और दूसरी तरफ गर्भ में पल रहा दूसरा बच्चा भी उसके शरीर से कैल्शियम और पोषण ले रहा है। इसी वजह से शरीर में कैल्शियम की कमी और खून की कमी हो गई है।

​बच्‍चे के जन्‍म के बाद नसबंदी करवा लो

एक्सपर्ट सलाह देती हैं कि अब वह पहले बच्चे की ब्रेस्टफीडिंग बंद करवा दें और साथ ही आयरन व कैल्शियम की दवाइयां लेना शुरू करना चाहिए। वह यह भी समझाती हैं कि डिलीवरी के बाद भविष्य में गर्भधारण से बचने के लिए कोई न कोई गर्भनिरोधक तरीका अपनाना जरूरी है, और अगर कोई कॉन्ट्रासेप्टिव मेथड नहीं ले सकते हैं , तो फ‍िर नसबंदी करवा लें।

बहू का ध्‍यान रखो

इसी दौरान महिला की सास कहती है कि उनके समय में तो 18 साल की उम्र में ही तीन बच्चे हो गए थे और वह फिर भी घर का सारा काम करती थीं, जबकि बहू दिनभर खाट पर पड़ी- पड़ी आराम करती रहती है। डॉ. तोमर सास से कहती हैं, ‘आपके जमाने और बहू के जमाने में बहुत फर्क है। आपने अपने समय में जो खाना था वह शुद्ध देसी का था। अब’ समय बदल गया है, इसलिए बहू की स्थिति को समझना जरूरी है।’ वह आगे कहती हैं, ‘आपको पहले ही समझाना चाहिए था कि इतनी जल्दी दूसरा बच्चा न करें, लेकिन अब बहू का साथ ताे दीजिए और उसकी ठीक से देखभाल कीजिए।’

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम