Home » टेक्नोलॉजी » मेटा लाएगा Instagram, Facebook और WhatsApp के पेड प्लान, मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स

मेटा लाएगा Instagram, Facebook और WhatsApp के पेड प्लान, मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स

डेस्क। मेटा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर सकती है। इन प्लान्स के जरिए यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव और. . .

डेस्क। मेटा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर सकती है। इन प्लान्स के जरिए यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव और प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।

“प्लस” वर्जन में मिलेंगे एडवांस फीचर्स

कंपनी अपने ऐप्स के “Plus” वर्जन पेश कर रही है। इसके तहत भुगतान करने वाले यूजर्स को एडवांस टूल्स, अतिरिक्त कस्टमाइजेशन और ज्यादा विजिबिलिटी से जुड़े फीचर्स मिलेंगे। माना जा रहा है कि यह कदम विज्ञापन आधारित कमाई पर निर्भरता कम करने और सब्सक्रिप्शन मॉडल से नया रेवेन्यू बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।

कितनी होगी कीमत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस की कीमत 3.99 डॉलर प्रति माह (करीब 387 रुपये) हो सकती है। वहीं व्हाट्सऐप प्लस के लिए 2.99 डॉलर प्रति माह (करीब 290 रुपये) शुल्क तय किया गया है। हालांकि भारत में इसकी आधिकारिक कीमतों की घोषणा अभी नहीं हुई है।

इंस्टाग्राम प्लस में क्या मिलेगा खास?

रिपोर्ट के अनुसार इंस्टाग्राम प्लस यूजर्स को यह देखने की सुविधा मिलेगी कि उनकी स्टोरी को कितनी बार दोबारा देखा गया। इसके अलावा यूजर्स असीमित “स्टोरी ऑडियंस लिस्ट” बना सकेंगे।

प्रीमियम यूजर्स बिना नाम दिखे किसी की स्टोरी देख सकेंगे और अपनी स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक लाइव रख पाएंगे। साथ ही हर हफ्ते एक स्टोरी को अतिरिक्त विजिबिलिटी देने का विकल्प भी मिलेगा।

कस्टमाइजेशन और डिजाइन फीचर्स

इंस्टाग्राम प्लस यूजर्स को एनिमेटेड “सुपर हार्ट” रिएक्शन, बायो के लिए खास फॉन्ट, कस्टम ऐप आइकन और प्रोफाइल पिन करने के अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।

व्हाट्सऐप प्लस में मिलेंगे ये फीचर्स

व्हाट्सऐप प्लस का फोकस चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर रहेगा। इसमें कस्टम चैट थीम, स्पेशल रिंगटोन, प्रीमियम स्टिकर्स, ज्यादा पिन चैट्स और एडवांस लिस्ट कस्टमाइजेशन फीचर्स शामिल हो सकते हैं।

मेटा वेरिफाइड से अलग होगी सेवा

कंपनी ने साफ किया है कि ये नए सब्सक्रिप्शन प्लान मौजूदा “Meta Verified” सेवा से अलग होंगे। Meta Verified के तहत पहचान सत्यापन, अकाउंट सुरक्षा और ग्राहक सहायता जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।

AI आधारित सेवाओं पर भी फोकस

मेटा भविष्य में “Meta One” नाम का नया सब्सक्रिप्शन इकोसिस्टम भी ला सकता है, जिसमें AI आधारित टूल्स, कंटेंट क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए विशेष सुविधाएं शामिल होंगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम