ADVERTISEMENT
Home » मनोरंजन » रेव पार्टी और सांपों की तस्करी : बिग बॉस विजेता एल्विश यादव होंगे गिरफ्तार, नोएडा पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

रेव पार्टी और सांपों की तस्करी : बिग बॉस विजेता एल्विश यादव होंगे गिरफ्तार, नोएडा पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

मुंबई। बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव मुश्किलों में घिर गए हैं। नोएडा पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर(FIR) दर्ज की है। बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा. . .

मुंबई। बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव मुश्किलों में घिर गए हैं। नोएडा पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर(FIR) दर्ज की है।
बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा में सांपों की तस्करी, विदेशी लड़कियां सप्लाई करने और गैर कानून रूप से रेव पार्टी आयोजित करने का आरोप लगा है।
जानकारी के मुताबिक यूट्यूबर एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ नोएडा सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में सांपो का प्रतिबंधित जहर सप्लाई करने के आरोप में FIR दर्ज़ की गई है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से जिंदे जहरीले सांप बरामद हुए है, साथ ही सांप का जहर भी मिला है। बताया जा रहा है कि इन सांपो के जहर का इस्तेमाल पार्टी में किया जाता था।
बताया जा रहा है कि एक एनजीओ ने स्टिंग ऑपरेशन कर नोएडा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस ने ये एक्शन लिया है और सेक्टर 49 इलाके में रेड की। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, रेव पार्टी में सांप का ज़हर और विदेशी लड़कियों को सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार पांच आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव का भी नाम सामने आया। नोएडा पुलिस ने एल्विश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
FIR के मुताबिक, पुलिस को मौके से 20 मिलीमीटर स्नेक वेनम और 9 जहरीले सांप मिले हैं। उनमें 5 कोबरा, एक अजगर, दो दोमुही सांप और एक रैट स्नेक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है जिसमें एल्विश यादव का नाम भी शामिल है। हालांकि अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं सभी सांपो को वन विभाग को सौंप दिया गया है।
बता दें कि पकड़े गए लोगों, यूट्यूबर एल्विश यादव और गैंग के बाकी साथियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधियनियम (Wild Life Protection Act) 1972 की धारा 9, 39, 48ए, 49, 50 और 51 के तहत केस दर्ज किया गया है। जो धाराएं लगाई गईं हैं वो गैर जमानती हैं। गिरफ्तार पांच लोगों की सूची में राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ के नाम शामिल है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम