Home » खेल » वैभव सूर्यवंशी का आया ट्राई सीरीज में तूफान, अफगानिस्तान के खिलाफ 200 के स्ट्राइक रेट से ढाया कहर, प्रभसिमरन ने ठोकी फिफ्टी

वैभव सूर्यवंशी का आया ट्राई सीरीज में तूफान, अफगानिस्तान के खिलाफ 200 के स्ट्राइक रेट से ढाया कहर, प्रभसिमरन ने ठोकी फिफ्टी

नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। वे इस वक्त श्रीलंका में ट्राई सीरीज खेल रहे हैं, जो वनडे फॉर्मेट पर खेली जा रही है। वैभव के बल्ले से अफगानिस्तान के खिलाफ एक छोटी सी पारी आई,. . .

नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। वे इस वक्त श्रीलंका में ट्राई सीरीज खेल रहे हैं, जो वनडे फॉर्मेट पर खेली जा रही है। वैभव के बल्ले से अफगानिस्तान के खिलाफ एक छोटी सी पारी आई, लेकिन इसमें वे तूफानी बल्लेबाजी करने में कामयाब रहे। हालांकि इस मैच में वे बड़ी पारी खेलना चाहते थे, जिसमें नाकाम रहे। लेकिन भारतीय टीम को उन्होंने अच्छी शुरुआत जरूर दिला दी।

वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में रहे थे फ्लॉप

श्रीलंका में इस वक्त तीन देशों के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम की कप्तानी यहां पर तिलक वर्मा कर रहे हैं, लेकिन सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर हैं। पहले मैच में जब वे श्रीलंकाई टीम के खिलाफ खेलने के लिए उतरे तो उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं आए। वे 12 बॉल पर 14 ही रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद दूसरे मैच का इंतजार था। आज यानी गुरुवार को भारत और अफगानिस्तान की टीम ए टीमें आमने सामने हैं। भारत की यहां भी पहले बल्लेबाजी आ गई। भारत की सलामी जोड़ी के तौर पर वैभव सूर्यवंशी और प्रभ​सिमरन सिंह क्रीज पर आए और धमाकेदार आगाज किया।

अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव ने 22 बॉल पर ठोक दिए 44 रन

इस मैच में वैभव ने एक भी हवाई स्ट्रोक नहीं खेला, बल्कि समझदारी से खेलते हुए दिखाई दिए। जब वे अपने अर्धशतक के करीब पहुंच रहे थे, उससे पहले ही आउट हो गए। वैभव ने मैच में 22 बॉल पर 44 रन बनाए। यानी उनका स्ट्राइक रेट पूरे 200 का रहा। इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके आए, लेकिन छक्का वे एक भी नहीं लगा सके। वे अब्दुल्ला अहमदजई का शिकार बने। जब वैभव आउट हुए, तब तक भारतीय टीम अच्छी शुरुआत कर चुकी थी। वैभव आउट होते वक्त भारतीय ए टीम का स्कोर 74 रन हो चुका था। दूसरे छोर पर प्रभसिमरन सिंह ने भी उनका अच्छा साथ दिया।

लीग फेज में भारत के दो और मैच बाकी

ट्राई सीरीज में भारत, अफगानिस्तान और श्रीलंका की ए टीमें खेल रही हैं। सभी टीमें एक दूसरे से दो दो मैच खेलेंगी। इसके बाद अंक तालिका में जो दो टीमें टॉप पर होंगी, उनके बीच फाइनल खेला जाएगा। अब तक दो मैच हो चुके हैं। यानी वैभव के पास लीग फेज में अभी दो औ मैच बचे हुए हैं। अभी श्रीलंका और अफगानिस्तान एक एक मैच और खेला जाएगा। भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला 15 जून दिन सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ होगा। इसके बाद भारतीय टीम 17 जून को फिर अफगानिस्तान से भिड़ती हुई नजर आएगी।

भारत ए बनाम अफनिस्तान ए लाइव स्कोर: प्रभसिमरन की फिफ्टी

इंडिया ए ने भले ही दो विकेट गंवा दिए हैं लेकिन एक छोर पर ओपनर प्रभसिमरन का जलवा जारी है. उन्होंने शानदार चौका जमाते हुए अपनी फिफ्टी पूरी की। 9 चौके की मदद से 41 बॉल पर उन्होंने अपने पचास रन पूरे किए।

भारत ए बनाम अफनिस्तान ए लाइव स्कोर: भारत के 100 पूरे

ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंडिया ए ने धमाकेदार शुरुआत की है. वैभव सूर्यवंशी ने आकर 22 बॉल पर 44 रन की पारी खेल डाली. 9 चौके की मदद से उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट से रन कूटे। प्रभसिमरन सिंह के साथ टीम को ऐसी तूफानी शुरुआत दिलाई कि भारत ने देखते ही देखते 100 रन बना दिए। 12 ओवर के बाद स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 104 रन है. प्रियांश आर्या 8 रन बनाकर आउट हुए. पिछले मैच के शतकवीर रुतुराज गायकवाड ओपनर प्रभसिमरन के साथ खेल रहे हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम