Home » खेल » सुपर-8 से ऑफिशियली बाहर हुईं ये तीन टीमें, भारत समेत इन 2 टीमों का टिकट कंफर्म, देखें लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

सुपर-8 से ऑफिशियली बाहर हुईं ये तीन टीमें, भारत समेत इन 2 टीमों का टिकट कंफर्म, देखें लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

डेस्क। टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का ग्रुप चरण जैसे आखिरी दौर की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे सुपर-8 की जंग दिलचस्‍प होती जा रही है। पाकिस्‍तान को रौंदकर भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। जबकि. . .

डेस्क। टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का ग्रुप चरण जैसे आखिरी दौर की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे सुपर-8 की जंग दिलचस्‍प होती जा रही है। पाकिस्‍तान को रौंदकर भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। जबकि इस बड़ी हार के बाद पाकिस्‍तान पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। इस मैच के बाद तीन टीम ऑफिशियली टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर हो गई हैं। आइये पॉइंट्स टेबल में सभी टीमों का ताजा हाल जानते हैं।

भारत ने बनाई सुपर-8 में जगह

ग्रुप-ए में भारत ने लगातार तीन जीत के साथ सुपर-8 के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है। जबकि नामीबिया की टीम लगातार तीन हार के बाद आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इस ग्रुप में यूएसए, पाकिस्‍तान और नीदरलैंड्स में से एक टीम अगले दौर में पहुंच पाएगी।

ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल

अंकटीममैचजीतेहारेबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1flagभारत (Q)33006+3.050
2flagयूएसए42204+0.788
3flagपाकिस्‍तान32104-0.403
4flagनीदरलैंड्स31202-1.352
5ना‍मीबिया (E)30300-2.443

ग्रुप-बी में सुपर-8 की जंग जारी

ग्रुप-बी से अभी तक कोई टीम सुपर-8 में जगह नहीं बना सकी है। इस ग्रुुप में श्रीलंका, जिम्‍बाब्‍वे और ऑस्‍ट्रेलिया में से दो टीम अगले चरण में जगह बना सकती हैं। हालांकि इस होड़ में आयरलैंड भी बनी हुई है। जबकि ओमान की टीम आधिकारिक रूप से बाहर हो गई है।

ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल

क्रमटीममैचजीतेहारेबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1Sri Lanka22004+3.125
2Zimbabwe22004+1.984
3Australia21102+1.100
4Ireland31202-0.150
5Oman (E)30300-4.546

वेस्‍टइंडीज ने किया क्‍वालीफाई

ग्रुप सी से वेस्‍टइंडीज की टीम ने लगातार तीन जीत के साथ सुपर-8 के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है। नेपाल की टीम लगातार तीन हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर से बाहर हो गई है। अब एक स्‍थान के लिए इंग्‍लैंड, स्‍कॉटलैंड और इटली के बीच जंग होगी।

ग्रुप-सी की पॉइंट्स टेबल

अंकटीममैचजीतेहारेबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1वेस्‍टइंडीज (Q)33006+1.820
2इंग्‍लैंड32104-0.143
3स्‍कॉटलैंड311020.359
4इटली21102-0.650
5नेपाल (E)30300-1.942

साउथ अफ्रीका लगातार तीन जीत के बाद नहीं कर सका क्‍वालीफाई

ग्रुप डी में सुपर-8 के लिए रोचक जंग देखने को मिल रही है। साउथ अफ्रीका की टीम लगातार तीन जीत के बाद भी अगले चरण में नहीं पहुंच सकी है। इसके पीछे की वजह अन्‍य टीमों के आगामी मैच हैं। हालांकि प्रोटियाज का सुपर-8 में पहुंचना तय माना जा रहा है। जबकि शेष एक स्‍थान के लिए न्‍यूजीलैंड और यूएई को सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है।

ग्रुप-डी की पॉइंट्स टेबल

क्रमटीममैचजीतेहारेबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1साउथ अफ्रीका33006+1.477
2न्‍यूजीलैंड321040.701
3यूएई21102-1.030
4अफगानिस्‍तान20200-0.555
5कनाडा20200-1.526
Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम