Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

इलाज के लिए जा रहा व्यक्ति पहुंचा भगवान के घर : बागडोगरा में सड़क किनारे मिला शव

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी महकमा के बागडोगरा में सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृत व्यक्ति का नाम कंदरू हाजरा है। मृतक की उम्र 56 साल है। राहगीरों ने शुक्रवार सुबह बागडोगरा के हलालजोत इलाके में व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शरीर पर चोट के निशान देखकर स्थानीय लोगों ने बागडोगरा थाना पुलिस को सूचना दी। साथ ही स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दी।
सूचना मिलने पर सिलीगुड़ी महानगर पुलिस के बागडोगरा थाने की पुलिस व मृतक के परिजन मौके पर पहुंची।पुलिस और स्थानीय लोगों को संदेह है कि किसी कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक के परिजनों के सूत्रों के अनुसार कोंडरू हाजरा शुक्रवार सुबह इलाज के लिए अस्पताल जा रहे थे। घर से निकलने के कुछ देर बाद ही स्थानीय लोगों ने उसे सड़क पर पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी, खबर मिलने पर परिजन पहुंचे तो उसे सड़क पर मृत पड़ा पाया।
बागडोगरा थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने मौत के सही बजह पता लगाने की पुलिस से मांग की है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.