Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

‘कलेक्टर के मुंह पर पर थूक दो, फटे जूते की माला पहनाओ’, आरजेडी विधायक का विवादित बयान

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

नई दिल्ली। हमेशा अपने विवादित बयान के कारण चर्चा में रहने वाले आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने राज्य सरकार और यहां के अधिकारियों पर विवादित टिप्पणी की है। इस बयान के बाद बवाल मचना तय माना जा रहा है। पूर्व विधायक ने कहा है, “यदि कोई कलेक्टर आपके पास आए तो उसके मुंह पर थूक दो, कोई दफा नहीं लगेगा। वो आएं तो उनको फूलों की जगह जूतों की माला पहनाओ।” बता दें कि कैमूर जिले में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह ने ये विवादित टिप्पणी की।
सुधाकर सिंह ने बताया नक्सली कौन है
अपने संबोधन में RJD MLA ने लोगों से पूछा, नक्सली कौन हैं? फिर खुद जवाब देते हुए सुधाकर सिंह ने कहा, “जो कुर्सियों पर बैठकर आम लोगों व किसानों की बात नहीं सुनते हैं, वो नक्सली हैं। जंगलों में बागी व नक्सली नहीं रहते हैं बल्कि कुर्सियों पर बैठने वाले लोग नक्सली हैं।”
बता दें कि सुधाकर सिंह कैमूर के किसान भारत माला परियोजना के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि की एक साल से उचित मुआवजे की मांग कर रहे है। लेकिन सरकार में बैठे लोग और अधिकारी किसानों की बात को अनसूना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “काफी वक्त हो गया था और सरकार हमारी बातों को नहीं सून रही थी, इसीलिए हमने कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा दे दे दिया। हम लगातार किसानों के हक के लिए आवाज उठा रहे है, दम है तो सरकार हमे बर्खास्त कर दें।”
खुद को गांधीवादी बताया
सुधाकर सिंह ने आगे कहा, “हम तो गांधीवादी हैं। हम गांधी जी के रास्ते बता रहे हैं। जो बता रहे हैं उसको करके देखिएगा, अधिकारी इस्तीफा देकर न चला जाए तो कहिएगा। सिर फोड़िएगा तो 302 व 307 का दफा लगेगा। लेकिन थूंक दीजिएगा मुंह पर तो कौन दफा लगेगा। यदि अधिकारी कहीं दिखे तो उसे अंगूठा दिखाइए।”


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.