ADVERTISEMENT
Home » दुनिया » कोयला खदान में धमाका : 8 मजदूरों की गई जान, 38 अब भी मौत के मुंह में फंसे

कोयला खदान में धमाका : 8 मजदूरों की गई जान, 38 अब भी मौत के मुंह में फंसे

बेजिंग। चीन के उत्तरी प्रांत शानशी की एक कोयला खदान में विस्फोट के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 38 मजदूर अब भी खदान में फंसे हैं। सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।. . .

बेजिंग। चीन के उत्तरी प्रांत शानशी की एक कोयला खदान में विस्फोट के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 38 मजदूर अब भी खदान में फंसे हैं। सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, चांगझी शहर की लियुशेन्यू कोयला खदान में यह हादसा शुक्रवार शाम को हुआ। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय करीब 247 श्रमिक खदान में काम कर रहे थे। शनिवार सुबह तक 201 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया। ‘शिन्हुआ’ की खबर में कहा गया कि विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।

हादसे के कारणों की जांच का आदेश


समाचार एजेंसी की खबर अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने लापता मजदूरों के बचाव के लिए पूरी ताकत से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर दोषियों को जवाबदेह ठहराने को भी कहा है। शानशी प्रांत को चीन का मुख्य कोयला उत्पादक प्रांत माना जाता है। यूनान से भी बड़े इस प्रांत की आबादी करीब तीन करोड़ 40 लाख है। पिछले साल 1.3 अरब टन कोयले का उत्खनन किया गया, जो चीन के कुल उत्पादन का लगभग एक तिहाई है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम