Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

क्या नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के रिश्ते में आ गई है दरार ? जानिए किस वजह से उड़ रही अफवाह

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मुंबई। नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की बेहद पॉप्युलर सिंगर हैं। उन्होंने ‘याद पिया की आने लगी’ से लेकर ‘दिलबर’ जैसे कई सुपरहिट गानों को आवाज दी है। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा वो पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। फिर चाहे वो बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से ब्रेकअप होना हो या फिर रोहनप्रीत सिंह से शादी करना हो। नेहा और रोहनप्रीत ने 24 अक्टूबर 2020 में शादी की थी। अब शादी के 3 साल बाद क्या उनके रिश्ते में दरार आ गई है? ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि उनकी बर्थडे की फोटोज देखने के बाद फैंस ये सवाल पूछ रहे हैं, क्योंकि इन फोटोज में रोहनप्रीत नदारद हैं।
Neha Kakkar हमेशा सोशल मीडिया पर पति रोहनप्रीत सिंह के साथ ‘हैप्पी’ फोटोज शेयर करती हैं। उन्होंने 6 जून को अपने पैरेंट्स के घर (मुंबई) पर बर्थडे सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर पार्टी की फोटोज शेयर कीं। लेकिन इनमें रोहनप्रीत नहीं थे। यहां पर सोचने वाली बात ये भी है कि रोहनप्रीत ने सोशल मीडिया पर भी नेहा को विश नहीं किया है।
यहां तक कि रोहनप्रीत ने सोशल मीडिया पर भी नेहा को विश नहीं किया है। अब यह सब देखने के बाद फैंस का कहना है कि कईं नेहा और रोहनप्रीत के रिश्ते में दरार तो नहीं आ गई है। इस वजह से दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली है।
रोहनप्रीत नहीं हुए नेहा की बर्थडे पार्टी में शामिल
नेहा ने जो बर्थडे फोटोज शेयर की हैं, उनमें नेहा के पेरेंट्स समेत पूरी कक्कड़ फैमिली नजर आ रही है। इसके अलावा नेहा के दोस्त दिखाई दे रहे हैं। इन फोटोज में नेहा फ्लोरल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
लोग कर रहे तरह-तरह से रिएक्ट
नेहा की फोटोज में उनके पति रोहनप्रीत को न देखकर सबके मन में ये सवाल उठ रहे है कि नेहा के इतने स्पेशल दिन पर आखिर उनके पति कहां थे। लोगों का कहना है कि क्या वे इतने बिजी थे कि उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी बीवी के लिए बर्थडे पोस्ट शेयर करने का भी वक्त नहीं मिला या फिर उन्होंने जानबूझकर नेहा को विश नहीं किया।
यूजर्स ने बताया रोहन के इस व्यवहार को पब्लिसिटी स्टंट
वहीं कुछ लोगों का कहना है कि नेहा और रोहन ये सब पब्लिसिटी स्टंट के लिए कर रहे हैं। दरअसल नेहा ने कुछ साल पहले एक गाने का प्रमोशन करने के लिए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की थीं। उसके बाद उन्होंने ‘इंडियन आइडल’ में आदित्य नारायण संग शादी की अफवाह भी उड़ाई थी। इन किस्सों को याद कर लोगों का कहना है कि वो पब्लिसिटी स्टंट के लिए रोहन से अलग होने की भी अफवाह उड़ा सकती हैं। हालांकि अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो नेहा और रोहन ही बता पाएंगे।
3 साल पहले हुई थी कपल की शादी
आपको बता दें नेहा ने साल 2020 में रोहनप्रीत सिंह से शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक गाने की शूटिंग के दौरान हुई थी। कुछ महीनों की दोस्ती के बाद ही कपल ने चट मंगनी और पट ब्याह कर लिया था।

 


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.