Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

क्या रिंकू सिंह को हो गया है प्यार ? इस बॉलीवुड ऐक्ट्रस के दीवाने हैं, दिनभर इंस्टा पर भेजते हैं ‘लव’ वाली इमोजी

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

डेस्क। आईपीएल के खत्म होने के बाद से एक खिलाड़ी काफी सुर्खियों में चल रहे हैं और आए दिन किसी न किसी वजह से फैंस के चर्चा का विषय बने हुए रहते है। वहीं हाल में ही ये खिलाड़ी अपने रिलेशनशिप स्टैटस को लेकर काफी चर्चा में रहा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने आप को सिंगल बताया लेकिन उनके सोशल मीडिया अकाउंट से उनका माजरा कुछ और ही नजर आ रहा है।
इस बॉलीवुड ऐक्ट्रस के दीवाने हैं रिंकू सिंह, दिनभर इंस्टा पर भेजते हैं ‘लव’ वाली इमोजी 2
एक इंटरव्यू में भले ही रिंकू ने अपना स्टेट्स सिंगल बताया है लेकिन कही न कही उनके सोशल मीडिया पर उनके हरकत से ऐसा लगता है कि ये बॉलीवुड अदाकारा रिंकू सिंह की क्रश मानी जाती है। आपको बता दे बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे, रिंकू सिंह को आईपीएल मे किये शानदार प्रदर्शन के लिए काफी सराहा था, जिसके बाद रिंकू सिंह उनके तरफ आकर्षित हो गए।
तब से रिंकू सिंह, अनन्या पांडे को पसंद करने लगे। रिंकू सिंह को कई बार अनन्या पांडे के सोशल मीडिया पोस्ट खास कर इंस्टाग्राम पोस्ट पर लाइक और कमेन्ट करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। ऐसे में सवाल उठान लाजमी है कहीं रिंकू सिंह को प्यार तो नहीं हो गया है।
आईपीएल मैच के बाद अनन्या पांडे भी रिंकू सिंह पर हुई फिदा
कोलकता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स के बीच हुए मैच में एक शानदार पारी के बाद आम फैंस के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे भी दीवानी हो गई थी। उस मैच के 20वें ओवर में आखिरी के पाँच गेंदों पर रिंकू ने जो शानदार पारी खेली थी उसको देखकर सभी हैरत मे पड़ गए थे। गुजरात के गेंदबाज यश दयाल को उन्होंने आखिरी के पाँच गेंदों पर पाँच छक्का लगाया था।
जिसके बाद अनन्या ने रिंकू के फोटो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर अविश्‍वसनीय बताया है और इसके साथ हैंड्स अप वाला इमोजी भी लगाया था। उस समय भी रिंकू, सुहाना खान और अनन्या पांडे को लेकर चर्चा में थे। आपको बता दे शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अनन्या पांडे के बीच बचपन की दोस्ती है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.