ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » ट्रक के धक्के से सिविक वालंटियर गंभीर रूप से घायल, बस से टकराई

ट्रक के धक्के से सिविक वालंटियर गंभीर रूप से घायल, बस से टकराई

जलपाईगुड़ी। बाइक और मालवाहक ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक सिविक वालंटियर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज प्रखंड के सुखानी इलाके की है। घायल सिविक वालंटियर की पहचान जहीर अली (30) के रूप. . .

जलपाईगुड़ी। बाइक और मालवाहक ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक सिविक वालंटियर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज प्रखंड के सुखानी इलाके की है। घायल सिविक वालंटियर की पहचान जहीर अली (30) के रूप में हुई है। वह सौदाविता इलाके का रहने वाला है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार सोमवार सुबह 7 बजे के करीब घर से ड्यूटी के रास्ते में प्रधानपाड़ा इलाके में बाइक एक 16 पहिया वाहन से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल सिविक वालंटियर को पहले राजगंज ग्रामीण अस्पताल और फिर सिलीगुड़ी के एक निजी नर्सिंग होम भेजा गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिली है कि पत्थरों से लदा ट्रक निर्माण स्थल पर जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम