Home » मनोरंजन » ‘द ट्रेटर्स 2’ में भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल की एंट्री, जाने कब और कहाँ प्रीमियर होगा

‘द ट्रेटर्स 2’ में भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल की एंट्री, जाने कब और कहाँ प्रीमियर होगा

डेस्क। भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल अब रियलिटी शो की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वह करण जौहर द्वारा होस्ट किए जाने वाले प्राइम वीडियो के लोकप्रिय शो ‘द ट्रेटर्स’ के सीजन 2 में नजर. . .

डेस्क। भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल अब रियलिटी शो की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वह करण जौहर द्वारा होस्ट किए जाने वाले प्राइम वीडियो के लोकप्रिय शो ‘द ट्रेटर्स’ के सीजन 2 में नजर आएंगी। श्रेष्ठा अय्यर और मालती चाहर के बाद अब शाहनील का यह नया अंदाज दर्शकों के सामने होगा।

प्रोमो में दिखी शाहनील की रणनीति

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे शो के प्रोमो वीडियो में शाहनील अपना परिचय देते हुए कहती हैं, “मेरा सरनेम गिल है और मुझे पता है कि ‘किल’ कैसे करना है।” हाल ही में मेकर्स ने शो के 21 कंटेस्टेंट्स के नामों और चेहरों का खुलासा किया है, जिसके बाद से शुभमन गिल के फैंस अपनी पसंदीदा क्रिकेटर की बहन को इस माइंड गेम में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

शाहनील गिल का पहला रियलिटी शो डेब्यू

शाहनील गिल सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी लोकप्रिय हैं और अक्सर स्टेडियम में अपने भाई शुभमन को सपोर्ट करते हुए दिखती हैं। हालांकि, ‘द ट्रेटर्स 2’ के जरिए वह अपनी जिंदगी का पहला रियलिटी शो करने जा रही हैं। यह शो पूरी तरह से रणनीति, भरोसे और चालाकी पर आधारित है।

कब और कहाँ प्रीमियर होगा ‘द ट्रेटर्स 2’?

  • ओटीटी प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो (Prime Video)
  • प्रीमियर की तारीख: 13 अगस्त
  • स्ट्रीमिंग शेड्यूल: 13 अगस्त के प्रीमियर के बाद, हर गुरुवार को शो के नए एपिसोड जारी किए जाएंगे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम