Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

नियंत्रण खो कर बस के पलटने से एक की हुई मौत, 30 घायल

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मालदा। गुरुवार की सुबह गाजोल थाना क्षेत्र की चकनगर ग्राम पंचायत के काठीकंडी इलाके में स्टेट रोड पर बस के नियंत्रण खो कर पलटने से एक यात्री की मौत हो गयी, इस दुर्घटना में अन्य 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए है। दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय निवासियों की मदद से घायल यात्रियों को इलाज के लिए गाजोल ग्रामीण अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार गाजोल के देवटाला से काठीकंदर जाते समय कालाकुरी इलाके में यात्री बस ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे पलट गयी। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बस के यात्रियों को बचाया और गाजोल ग्रामीण अस्पताल भेज दिया । मौके पर उपस्थित गाज़ोल ग्रामीण अस्पताल के डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। शेष यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मालदा मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर भेज दिया है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.