Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

पराली खेत में जलाने से रोकने के लिए किसानों को किया गया जागरूक

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मालदा। फसल के अवशेष यानी पराली खेत में जलाने से रोकने के लिए किसानों को जागरूक किया गया। मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर 1 नंबर ब्लॉक के कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था।
हरिश्चंद्रपुर 1 ब्लॉक के किसानों ने कहा कि हम सभी किसानों से कृषि भूमि में पराली नहीं जलाने की भी अपील करेंगे। ऐसे में हरिश्चंद्रपुर 1 ब्लॉक के सभी किसानों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मालदा जिला मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र है। यहां के अधिकांश लोग अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर हैं। हरिश्चंद्रपुर नंबर 1 ब्लॉक कृषि विभाग में अधिकारी पलाश सिद्ध के माध्यम से पूरे वर्ष ब्लॉक के ग्राम पंचायत क्षेत्र के किसानों के साथ विभिन्न कार्य करता रहा है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.