Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल के फालता के 285 बूथों पर वोटिंग : 11 बजे तक 43 प्रतिशत वोटिंग, संदिग्ध जमावड़े पर केंद्रीय बल की सख्ती

बंगाल के फालता के 285 बूथों पर वोटिंग : 11 बजे तक 43 प्रतिशत वोटिंग, संदिग्ध जमावड़े पर केंद्रीय बल की सख्ती

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना के फालता विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को पुनर्मतदान जारी है। सुबह से ही कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। चुनाव आयोग की कड़ी निगरानी और केंद्रीय बलों की मौजूदगी के बीच. . .

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना के फालता विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को पुनर्मतदान जारी है। सुबह से ही कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। चुनाव आयोग की कड़ी निगरानी और केंद्रीय बलों की मौजूदगी के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही है। निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 11 बजे तक करीब 43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। शुरुआती चार घंटों में ही बड़ी संख्या में मतदाता बूथों तक पहुंचे, जिससे इलाके में चुनाव को लेकर उत्साह साफ नजर आया।

सुरक्षा बालों की सख्त पेट्रोलिंग

मतदान के दौरान कुछ संवेदनशील इलाकों में युवकों के अनावश्यक रूप से जमा होने की शिकायत मिली। इसके बाद केंद्रीय बल के जवानों को सक्रिय होते देखा गया। जवानों ने भीड़ हटाकर लोगों को मतदान केंद्रों के आसपास से खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रित किया. सुरक्षा बल लगातार इलाके में फ्लैग मार्च और पेट्रोलिंग कर रहे हैं ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या दबाव की स्थिति पैदा न हो सके। फालता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम