Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल चुनाव में पहले चरण के लिए वोटिंग, EVM खराबी के चलते कई जगहों पर बाधित रहा मतदान

बंगाल चुनाव में पहले चरण के लिए वोटिंग, EVM खराबी के चलते कई जगहों पर बाधित रहा मतदान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में महीनों से जारी तीखे सियासी टकराव के बीच आज पहले चरण का निर्णायक मतदान हो रहा है, जहां 152 विधानसभा सीटों पर लोकतांत्रिक महासंग्राम जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में महीनों से जारी तीखे सियासी टकराव के बीच आज पहले चरण का निर्णायक मतदान हो रहा है, जहां 152 विधानसभा सीटों पर लोकतांत्रिक महासंग्राम जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं, जो जनता के बढ़ते राजनीतिक रुझान को दर्शाती हैं। सुबह 9 बजे तक 18.76% मतदान दर्ज किया गया है, जो शुरुआती उत्साह को दिखाता है। हालांकि, इस चुनावी प्रक्रिया में कई स्थानों पर अव्यवस्था भी सामने आई, जहां ईवीएम खराबी के कारण मतदान बाधित हुआ और कुछ बूथों पर मतदान अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।
बात अगर मुर्शिदाबाद जिले की करें तो यहां के बेलडांगा क्षेत्र में स्थित पारसलिका मदनमोहन प्राइमरी स्कूल के बूथ नंबर 156 पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान रोक दिया गया। वहीं शमशेरगंज के बूथ नंबर 212 पर भी मतदान समय पर शुरू नहीं हो सका। कंडी क्षेत्र के बूथ नंबर 130 पर भी इसी तरह की समस्या के कारण वोटिंग देर से शुरू हुई।

इन जगहों से भी मिली तकनीकी खराबी की सूचना

मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी मेदिनीपुर के नंदीग्राम क्षेत्र के बिरुलिया में भी ईवीएम में तकनीकी खराबी की सूचना मिली। कूचबिहार के टाउन हाई स्कूल के बूथ नंबर 229 पर लगभग एक घंटे तक मतदान रुका रहा, जबकि मालदा के हबीबपुर क्षेत्र के बूथ नंबर 231 पर भी वोटिंग में देरी हुई। दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में मार्गरेट स्कूल के बूथ नंबर 26/31 पर भी ईवीएम खराब होने के कारण मतदान समय पर शुरू नहीं हो सका।
मतदान केंद्र पर हाथी के आने से अफरा-तफरी
हालांकि केवल ईवीएम खराबी की मतदान को प्रभावित करने का करण नहीं रहा। झारग्राम जिले में एक मतदान केंद्र के पास हाथी के आ जाने से मतदाताओं में कुछ समय के लिए डर और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

मतदान से पहले हिंसा की भी खबरें

बता दें कि मतदान से पहले रात में कुछ इलाकों में हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं। मुर्शिदाबाद के नाओदा क्षेत्र में शिवनगर प्राइमरी स्कूल के पास कथित तौर पर देसी बम फेंके गए, जिसमें एक महिला घायल हो गई। वहीं पास में मौजूद टीएमसी उम्मीदवार शाहिना मुमताज खान सुरक्षित रहीं। इस घटना को लेकर टीएमसी सांसद अबू ताहेर खान ने आरोप लगाया कि इसके पीछे आम जनता उन्नयन पार्टी के कार्यकर्ता हो सकते हैं। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।
मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा है कि घटना की रिपोर्ट मांगी गई है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कूचबिहार के सितालकुची और मुर्शिदाबाद के डोमकल क्षेत्र में भी रात में हिंसा की घटनाएं सामने आईं। एक भाजपा किसान मोर्चा नेता पर घर लौटते समय हमला हुआ, जबकि सीपीएम कार्यकर्ता और उनके बेटे पर भी हमला हुआ, जिसमें बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने एक टीएमसी कार्यकर्ता को हिरासत में लिया है। इस चरण में राज्य के 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। बाकी 142 सीटों पर मतदान दूसरे चरण में 29 अप्रैल को होगा और वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम