Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल में ऋतब्रत बनर्जी को बड़ा झटका, नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति रद्द: कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्पीकर का आदेश किया खारिज; 10 दिन में दोबारा विचार करने का निर्देश

बंगाल में ऋतब्रत बनर्जी को बड़ा झटका, नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति रद्द: कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्पीकर का आदेश किया खारिज; 10 दिन में दोबारा विचार करने का निर्देश

पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी सियासी घमासान के बीच ऋतब्रत बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें 3 जून को ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी सियासी घमासान के बीच ऋतब्रत बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें 3 जून को ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष और अखरुज्जमां को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया था। अदालत ने स्पष्ट किया कि स्पीकर का यह आदेश कानूनी रूप से टिकाऊ नहीं है। हाईकोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि फैसले की प्रति प्राप्त होने के 10 दिनों के भीतर संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत दोनों नियुक्तियों पर नए सिरे से विचार करें। अदालत के इस फैसले के बाद ऋतब्रत बनर्जी का नेता प्रतिपक्ष बने रहना फिलहाल मुश्किल हो गया है। अब दोनों पदों पर नियुक्ति को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को दोबारा निर्णय लेना होगा।

TMC में बगावत के बाद बदले थे सियासी समीकरण

दरअसल, जून में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बड़े पैमाने पर बगावत सामने आई थी। पार्टी के बागी विधायकों ने 3 जून को विधानसभा अध्यक्ष को समर्थन पत्र सौंपकर ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने की मांग की थी। बताया गया कि विधानसभा में TMC के करीब 80 विधायकों में से 58 ने ऋतब्रत बनर्जी के समर्थन में अपना पक्ष रखा था। बागी विधायकों ने अलग बैठक कर अरूप रॉय को अध्यक्ष चुना और समानांतर संगठन खड़ा करने का ऐलान किया था। इसके बाद राज्य की राजनीति में दो अलग-अलग गुटों के बीच टकराव तेज हो गया।

दोनों गुटों को मिले अलग नाम और चुनाव चिह्न

विवाद बढ़ने के बाद चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को अलग-अलग पहचान दी। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और फुटबॉल खिलाड़ी का चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। वहीं, ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और लिफाफे का चुनाव चिह्न दिया गया।

हाईकोर्ट के फैसले से बढ़ी सियासी हलचल

कलकत्ता हाईकोर्ट के ताजा फैसले ने पश्चिम बंगाल में जारी राजनीतिक खींचतान को एक नया मोड़ दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष को अब निर्धारित 10 दिनों के भीतर नेता प्रतिपक्ष और मुख्य सचेतक की नियुक्तियों पर कानून के मुताबिक दोबारा विचार करना होगा। ऐसे में सबकी नजरें स्पीकर के अगले फैसले पर टिकी हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम