Home » दुनिया » बांग्लादेश में भीषण सड़क हादसा : लोहे की छड़ों से लदा ट्रक पलटा, 15 लोगों की मौत; 10 घायल

बांग्लादेश में भीषण सड़क हादसा : लोहे की छड़ों से लदा ट्रक पलटा, 15 लोगों की मौत; 10 घायल

ढाका। बांग्लादेश में सोमवार तड़के एक प्रमुख राजमार्ग पर लोहे की छड़ों से लदा एक ट्रक पलट जाने से 15 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब लोग ईद-उल-अजहा. . .

ढाका। बांग्लादेश में सोमवार तड़के एक प्रमुख राजमार्ग पर लोहे की छड़ों से लदा एक ट्रक पलट जाने से 15 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब लोग ईद-उल-अजहा की 10 दिवसीय छुट्टियों के लिए अपने गृहनगरों की ओर जा रहे थे
स्थानीय अग्निशमन केंद्र के प्रभारी अताउर रहमान ने संवाददाताओं को बताया कि यह दुर्घटना जमुना पुल के पूर्वी हिस्से में हुई, जो बांग्लादेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से को मध्य भाग से जोड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों को आसपास के इलाकों के लोगों की मदद से स्थानीय स्वास्थ्य सुविधा केंद्र में ले जाया गया।

ट्रक पर लोहे की छड़ों पर बैठे थे यात्री

स्थानीय पुलिस के अनुसार, ट्रक में लोहे की छड़ों के साथ-साथ कुछ यात्री भी सवार थे। चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण ट्रक तांगइल के कलिहाटी उप-जिले में पलट गया। तांगइल की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फौजिया हबीब खान ने बताया कि ट्रक चट्टोग्राम के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर से उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र की ओर जा रहा था। यह संभव है कि ईद की भीड़ के कारण पीड़ित रास्ते में अलग-अलग जगहों से ट्रक में सवार हुए हों।

ईद पर लंबी छुट्टियों के चलते हो रही भीड़

बांग्लादेश में सोमवार से ईद-उल-अजहा की 10 दिवसीय छुट्टियां शुरू हुई हैं। लोग त्योहार के लिए अपने घरों की ओर जा रहे हैं, जिससे बसें, ट्रेनें और नौकाएं खचाखच भरी हुई हैं। गरीब लोग अक्सर कम लागत के कारण या नियमित यात्री वाहनों में टिकट न मिलने पर ट्रकों से यात्रा करते हैं।

सड़क हादसों में हर साल जान गंवाते हैं करीब 32 हजार बांग्लादेशी

पुलिस ने बताया कि मारे गए 15 लोगों की पहचान तुरंत नहीं हो सकी और उनकी पहचान करने के प्रयास जारी हैं। बांग्लादेश में दुनिया में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर सबसे अधिक है। दुर्घटनाओं के कारणों में आमतौर पर लापरवाही से गाड़ी चलाना, अनुपयुक्त वाहन और खराब सड़क की स्थिति को जिम्मेदार ठहराया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के 2021 के अनुमान के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में हर साल लगभग 32,000 बांग्लादेशी अपनी जान गंवा देते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम