Home » पश्चिम बंगाल » बारुईपुर नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामला : मुख्यमंत्री ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात, पुलिस अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक

बारुईपुर नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामला : मुख्यमंत्री ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात, पुलिस अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक

बारुईपुर: बारुईपुर में नाबालिग लड़की से कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में राज्य के मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी मंगलवार को बारुईपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की और मामले की जांच की. . .

बारुईपुर: बारुईपुर में नाबालिग लड़की से कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में राज्य के मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी मंगलवार को बारुईपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की और मामले की जांच की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजी) भी मौजूद रहे।

जांच की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा

मुख्यमंत्री ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान अब तक हुई गिरफ्तारियों, फॉरेंसिक जांच की स्थिति, प्रत्यक्ष एवं परोक्ष साक्ष्यों के संग्रह और आगे की जांच की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी हुई है या नहीं, इसकी भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष और शीघ्र जांच पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

पीड़ित और मृत युवक के परिवार से भी करेंगे बातचीत

एसपी कार्यालय में मुख्यमंत्री ने पीड़िता के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। जानकारी के अनुसार, वह उस युवक के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे, जिसकी घटना के बाद हुई कथित भीड़ हिंसा में मौत हो गई थी।

तीन आरोपी गिरफ्तार, क्षेत्र में तनाव बरकरार

रविवार को स्थानीय तालाब से नाबालिग का शव मिलने के बाद पूरे बारुईपुर में तनाव का माहौल है। पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के आरोप में तीन लोगों—आनंद सरदार, प्रभास मंडल और दिवाकर सरदार—को गिरफ्तार किया है। वहीं, शव मिलने के बाद हुई भीड़ की हिंसा में एक युवक की मौत हो गई थी।

मुख्यमंत्री ने पहले भी दिया था न्याय का भरोसा

मुख्यमंत्री ने इससे पहले पीड़िता के परिवार से फोन पर बात कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था। सोमवार को उन्होंने कहा था कि परिवार की सभी मांगों पर सरकार गंभीरता से कार्रवाई करेगी। मंगलवार को वह सीधे राज्य सचिवालय से बारुईपुर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

जनप्रतिनिधियों से भी की चर्चा

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की। बैठक में स्थानीय विधायक और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान कानून-व्यवस्था, जांच की दिशा और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के उपायों पर चर्चा की गई।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

बैठक के बाद स्थानीय विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मामले के किसी भी दोषी को बख्शा न जाए। उन्होंने कहा कि आरोपियों को ऐसी सजा मिले जो भविष्य में इस तरह के अपराध करने वालों के लिए कड़ा संदेश बने।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम