Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

भारत को बड़ा झटका : अश्विन हुए कोविड पॉजिटिव, टीम के साथ नहीं गए इंग्लैंड

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

नई दिल्ली। टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस कारण वह भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं जा पाए हैं। कुछ खिलाड़ियों को छोड़कर पूरी टीम 16 जून को इंग्लैंड रवाना हो गई थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर भी इंग्लैंड चले गए हैं। 24 जून से टीम इंडिया को लेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। अश्विन इस मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
कोरोना के कारण ही रद्द हुआ था आखिरी टेस्ट मैच
इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से जो टेस्ट मैच खेला जाना है। वो कोरोना के कारण ही रद्द हुआ था। पिछले साल टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री, फील्डिंग कोच आर श्रीधर, गेंदबाजी कोच भरत अरुण, फिजियो नितिन पटेल और सहायक फिजियो योगेश परमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद आखिरी टेस्ट मैच रद्द कर दिया गया था।
सीरीज में 4 टेस्ट मैच खेले गए थे और भारतीय टीम 2-1 से आगे थी। उस समय टीम के कप्तान विराट कोहली थे। वहीं, टीम में कोच की भूमिका रवि शास्त्री निभा रहे थे। अब टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में हैं और टीम के कोच राहुल द्रविड़ हैं।
कोरोना प्रोटकॉल के बाद इंग्लैंड जाएंगे अश्विन
टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच 1 जुलाई से खेलना है। अश्विन को इससे पहले इंग्लैंड पहुंचने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों को पूरा करना होगा। इसके बाद ही वह टेस्ट मैच के लिए टीम के साथ उपलब्ध हो पाएंगे। BCCI के एक सूत्र ने बताया, ‘आर अश्विन टीम के साथ UK के लिए रवाना नहीं हो पाए क्योंकि जाने से पहले वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।’
राजस्थान की टीम का हिस्सा थे
आर अश्विन IPL 2022 में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे। उन्होंने IPL 2022 का फाइनल भी खेला था। IPL में अश्विन बायो- बबल का हिस्सा थे। यहां से निकलने के बाद ही वो कोरोना के चपेट में आए हैं।
2007 के बाद भारत ने इंग्लैंड में नहीं जीती सीरीज
भारत के पास इस बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का सबसे बढ़िया मौका है। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को उसी के घर में 1971 में तीन मैचों की सीरीज 1-0, 1986 में तीन मैचों की सीरीज 2-0 और 2007 में भी तीन मैचों की सीरीज 1-0 से हराई थी। अब पांचवां टेस्ट 1 जुलाई से खेला जाना है। रोहित एंड कंपनी हर हाल में ये सीरीज जीतना चाहेगी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.