Home » मनोरंजन » मोनालिसा ने वीएचपी नेता पर लगवाया POCSO, फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा पर भी यौन शोषण के आरोप

मोनालिसा ने वीएचपी नेता पर लगवाया POCSO, फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा पर भी यौन शोषण के आरोप

डेस्क। महाकुंभ में रुद्राक्ष बेंचकर खबरों में आने वाली मोनालिसा तो आपको याद ही होगी। अब उसी मोनालिसा ने मदद करने वाले एक शख्स पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। जी हां, मोनालिसा ने विश्व हिंदू परिषद के एक. . .

डेस्क। महाकुंभ में रुद्राक्ष बेंचकर खबरों में आने वाली मोनालिसा तो आपको याद ही होगी। अब उसी मोनालिसा ने मदद करने वाले एक शख्स पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। जी हां, मोनालिसा ने विश्व हिंदू परिषद के एक नेता पर POCSO के तहत मामला दर्ज करवाया है और वीएचपी नेता अब सरकार से मांग कर रहा है कि उसको मार ही दिया जाए। मोनालिसा हाल में एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने को लेकर खबरों में आईं थीं। बाद में पता चला था कि मोनालिसा नाबालिग है तो उसको फरार करवा दिया गया है।

किसके ऊपर लगवाया POCSO?

यौन शोषण का अपराधी कोई और नहीं बल्कि फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा हैं जिन्होने वायरल गर्ल को फिल्म का ऑफर दिया था। फिल्म मणिपुर डायरीज को लेकर लेकर मोनालिसा का कहना है कि शूटिंग के दौरान कई बार उन्होने यौन शोषण किया है। मोनालिसा का कहना है कि करीब 10 बार गलत तरह से उनको सनोज मिश्रा के द्वारा छुआ गया है। इस बात की शिकायत उसने घरवालों से भी की थी लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। सनोज मिश्रा के अलावा एक विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी का भी नाम इसमें सामने आया है जिसके बाद मामला गंभीर हो गया है।

सनोज मिश्रा पहले ही कानूनी मामले में फंसे हुए थे

सनोज मिश्रा की बात करें तो वो पहले ही कानूनी मामले में फंसे हुए थे। बता दें कि मोनालिसा की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर भी दाखिल कर ली है और इसपर अब कार्यवाही होगी। मोनालिसा का कहना है वो नाबालिग थीं और ऐसे में उनके साथ सनोज मिश्रा ने दुर्व्यवहार किया था। अब POCSO के तहत सभी पर कार्यवाही होगी। इस खबर के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। कई लोग मोनालिसा का समर्थन कर रहे हैं लेकिन कुछ का कहना है कि मोनालिसा सनोज मिश्रा को फंसा रही है। हालांकि सच्चाई क्या है ये तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम